मकर राशि में शनि
शनिदेव पूरे साल 2021 में स्वराशि यानी मकर राशि में गोचर करते रहेंगे। वर्ष 2021 में शनिदेव राशि परिवर्तन की जगह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका अर्थ है यह कि शनि पूरे वर्ष नक्षत्र के आधार पर जातकों पर अपना प्रभाव छोड़ेंगे। साल 2021 के आरंभ में जहां शनि, सूर्य देव के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में रहेंगे, वहीं 22 जनवरी को श्रावण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। श्रावण नक्षत्र पर चंद्रदेव का आधिपत्य होता है। शनि का गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होती है। शनि करीब 30 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं। जब भी शनि का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होता है, तब कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढय्या सवार हो जाती है और कुछ से खत्म हो जाती है।