फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल और चंद्रमा की चाल में बदलाव से इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Wed, 03 Sep 2025 04:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

03 सितंबर को सबसे पहले मंगल देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, फिर चंद्रमा का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा और शुक्र ग्रह आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों के अच्छे दिन की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
1 of 4
ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव - फोटो : adobe stock
03 सितंबर का दिन वैदिक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। इस दिन मंगल, चंद्रमा और शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और उनके नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ साथ हर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 03 सितंबर को सबसे पहले मंगल देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, फिर चंद्रमा का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा और शुक्र ग्रह आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों के अच्छे दिन की शुरूआत होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन तीन प्रमुख ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का किन-किन राशि वालों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा, मंगल और शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे जिससे आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग इस दौरान में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके लिए नई नौकरी के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।  

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राशि और नक्षत्र पर क्या पड़ेगा असर


 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल और चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अनुकूल साबित होगा। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। आय स्त्रोतों में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। जो लोग कोई नई योजना बना रहे हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इन ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन करने से पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारी में बढ़ोतरी होगी जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Lucky Rashiyan: सितंबर में वृषभ समेत इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, ये चार ग्रह बदलेंगे चाल
विज्ञापन

4 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
प्रमुख ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि वालों को अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। 

Chandra Grahan 2025: राहु-चंद्रमा की युति से बन रहा है विशेष ग्रहण योग, जानें कौन सी राशियां होंगी प्रभावित




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें