फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Horoscope 2025: मिथुन राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे ये चार महीने, पढ़ें सितंबर से दिसंबर तक का राशिफल

Wed, 03 Sep 2025 04:33 PM IST
मेघा कुमारी आनंद पाराशर ज्योतिषाचार्य

सार

Horoscope September To December 2025: मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और जिज्ञासु होते हैं। इन राशि के जातकों को नई चीजें सीखना, बातचीत करना और घूमना-फिरना अधिक पसंद होता है। इसके अलावा इन राशि वालों को अधिक बुद्धिमानी माना जाता है और इनकी सकारात्मक सोच इन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाती है।
विज्ञापन
1 of 17
Gemini Horoscope 2025 - फोटो : अमर उजाला
Horoscope September To December 2025: मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और जिज्ञासु होते हैं। इन राशि के जातकों को नई चीजें सीखना, बातचीत करना और घूमना-फिरना अधिक पसंद होता है। इसके अलावा इन राशि वालों को अधिक बुद्धिमानी माना जाता है और इनकी सकारात्मक सोच इन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। बता दें, मिथुन 12 राशियों में तीसरे नंबर की राशि है, जिसके स्वामी ग्रह बुध है। उन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है और वह व्यापार, बुद्धि, तर्क, संचार व त्वचा के कारक है। ऐसे में बुध और अन्य ग्रहों के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के लिए इस साल के आखिरी चार महीने कैसे रहेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं।

ग्रह का स्वामी: बुध
बुध, मिथुन राशि का स्वामी, बुद्धि, संवाद और व्यापार का ग्रह है। यह आपको चतुर, मिलनसार और रचनात्मक बनाता है। 2025 में बुध की मेहरबानी से आपके काम, रिश्ते और रचनात्मकता में तेजी आएगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए संयम और धैर्य जरूरी होगा।
विज्ञापन

2 of 17
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा किंतु मानसिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

सितंबर 2025: उत्साह और लाभ का माह


मूल राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में उनकी योजनाओं के अनुकूल ही सिद्ध होगा। पहले से चली आ रही कोई परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा किंतु मानसिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। करियर की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। मन में कुछ करने की तमन्ना रहेगी। आपको सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना होगा। इस महीने आपके पास पैसा आएगा लेकिन उसी अनुपात में आपका खर्च भी होगा। इसलिए आपको पैसे का सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 17
विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ कठिनाइयां लेकर आ सकता है। अध्ययन के प्रति आपको गंभीरता लानी होगी। - फोटो : अमर उजाला
परिवार में सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। महीने की शुरुआत में कोई लंबी यात्रा हो सकती है। संगीत साहित्य सिनेमा लेखन के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस महीने आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ कठिनाइयां लेकर आ सकता है। अध्ययन के प्रति आपको गंभीरता लानी होगी। प्रेम प्रसंग में आपको संयम रखना होगा। संतान पक्ष के साथ समय व्यतीत करना होगा। मतभेद उभर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में परेशानी आ सकती है। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बना रहेगा। बुधवार के दिन किसी प्रकार का लेनदेन नहीं करना है।

4 of 17
करियर में प्रगति के योग हैं, और आपका उत्साह आपको नई दिशा देगा। आर्थिक रूप से, धन की आवक होगी, लेकिन खर्चों पर काबू रखना होगा। - फोटो : freepik
विस्तार
सितंबर 2025 में, बुध और सूर्य की अनुकूल स्थिति आपके लिए एक शानदार शुरुआत लेकर आएगी। आपकी योजनाएं साकार होंगी, और पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे हल होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग जरूरी है। करियर में प्रगति के योग हैं, और आपका उत्साह आपको नई दिशा देगा। आर्थिक रूप से, धन की आवक होगी, लेकिन खर्चों पर काबू रखना होगा।

परिवार में तालमेल बनाए रखें, खासकर माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साहित्य, संगीत और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, और यह आपके लिए मानसिक शांति का स्रोत बनेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सावधानी बरतें। प्रेम और दांपत्य जीवन में संयम और संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धैर्य रखें।
विज्ञापन

5 of 17
बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को हरे मूंग का दान करें। - फोटो : freepik
उपाय
  • बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को हरे मूंग का दान करें।
  • मानसिक तनाव कम करने के लिए रोज 10 मिनट ध्यान करें।
  • परिवार में तालमेल के लिए हर रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।
  • कोर्ट-कचहरी मामलों में सफलता के लिए गणेश जी की पूजा करें और "ॐ गं गणपतये नमः" का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन

6 of 17
छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। अपने मित्रों के साथ मिलकर अगर आप कोई काम करना चाहते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर 2025: उत्साह और लाभ का माह


मूल राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। आपके मन में कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। योजनाबद्ध रूप से कार्य करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो यह महीना अच्छा रहेगा हालांकि कार्यक्षेत्र के संबंध में आपको कुछ चिंताएं हो सकती हैं। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। अपने मित्रों के साथ मिलकर अगर आप कोई काम करना चाहते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 17
भविष्य के लिए योजना बनाकर आप अपने पैसे को बाजार में लगा सकते हैं। पारिवारिक स्थिति को अच्छा बनाने में आपकी भूमिका रहेगी। - फोटो : adobe
पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी। इस महीने के अंत में अचानक से आपको धन प्राप्ति हो सकती है। घर के नौकर आदि के प्रति आपको सावधान भी रहना होगा। बड़े सदस्यों की आवश्यकताओं का ध्यान रखिए। जमा पूंजी का सदुपयोग कीजिए। भविष्य के लिए योजना बनाकर आप अपने पैसे को बाजार में लगा सकते हैं। पारिवारिक स्थिति को अच्छा बनाने में आपकी भूमिका रहेगी। धैर्य और साहस बनाए रखने से सफलता अवश्य ही प्राप्त होती है। आपके भाई बहनों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं तो इस महीने आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से आपके कार्य सिद्ध होंगे। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। हालांकि घूमने फिरने में भी आपका समय जा सकता है।

8 of 17
परिवार में बड़े सदस्यों का ध्यान रखें और उनकी सलाह मानें। संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी, और माता-पिता का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। - फोटो : adobe
विस्तार
अक्तूबर 2025 में, बुध और बृहस्पति की युति आपके लिए उत्साह और लाभ का माहौल बनाएगी। आपकी योजनाएं व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगी, और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। छोटी यात्राएं आपको तरोताजा करेंगी, और मित्रों के साथ मिलकर किए गए कार्य लाभ देंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि महीने के अंत में अचानक धन लाभ के योग हैं। परिवार में बड़े सदस्यों का ध्यान रखें और उनकी सलाह मानें। संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी, और माता-पिता का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना पढ़ाई और करियर के लिए अनुकूल है, लेकिन समय का सदुपयोग करें।

9 of 17
बुध की कृपा के लिए बुधवार को तुलसी के पौधे को जल दें और "ॐ बुं बुधाय नमः" का जाप करें। - फोटो : freepik
उपाय
  • बुध की कृपा के लिए बुधवार को तुलसी के पौधे को जल दें और "ॐ बुं बुधाय नमः" का जाप करें।
  • मानसिक शांति के लिए रोज सुबह 5 मिनट गहरी सांस लें।
  • संपत्ति कार्यों में सफलता के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
  • परिवार में सौहार्द के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें।

10 of 17
अपनी सोच को सकारात्मक रखें। लक्ष्य के प्रति अपने प्रयास को कम न होने दे। - फोटो : अमर उजाला

नवंबर 2025: सकारात्मकता और प्रगति का माह


मूल राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना फायदा देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में सुधार होगा। मन में सकारात्मक चिंतन के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसका सकारात्मक प्रभाव आपकी कार्यशैली पर भी पड़ेगा। अपने मित्रों के साथ मिलकर कार्य करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रह सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। लक्ष्य के प्रति अपने प्रयास को कम न होने दे। भाग्य के भरोसे ना बैठे। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करना होगा।

11 of 17
किसी सरकारी नौकरी में आपका चयन हो सकता है। प्रेम प्रसंग में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। आपके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार किया जा सकता है। - फोटो : adobe
आपके शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में बिना ज़रूरत पूंजी ना लगे। किसी भी क्षेत्र में सोच समझकर पूंजी निवेश करना उत्तम रहेगा। परिवार में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। तालमेल में कमी हो सकती है। सगे भाई बहनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा है।
 
किसी सरकारी नौकरी में आपका चयन हो सकता है। प्रेम प्रसंग में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। आपके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार किया जा सकता है। संतान के प्रति आपकी चिंताएं कम होगी। संतान आपको गर्व करने का मौका दे सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में कार्रवाई थोड़ी धीमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम करने से उन्नति प्राप्त होगी।

12 of 17
परिवार में भावनाओं का सम्मान करें, और भाई-बहनों के साथ छोटे-मोटे मतभेदों को संवाद से सुलझाएं। मा - फोटो : adobe
विस्तार
नवंबर 2025 में, सूर्य और बुध की अनुकूल स्थिति आपके कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में प्रगति लाएगी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण और मेहनत आपको सफलता की ओर ले जाएगी। मित्रों और सहकर्मियों के साथ सहयोग से बड़े लक्ष्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक निवेश में सतर्कता बरतें और बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। परिवार में भावनाओं का सम्मान करें, और भाई-बहनों के साथ छोटे-मोटे मतभेदों को संवाद से सुलझाएं। माता-पिता का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना करियर में सफलता का समय है, खासकर सरकारी नौकरी के लिए। प्रेम संबंधों में शुभ समाचार मिलेंगे, और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

13 of 17
शत्रुओं से बचाव के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। - फोटो : adobe stock
उपाय:
  • बुध की कृपा के लिए बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें।
  • शत्रुओं से बचाव के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • करियर में सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को लड्डू अर्पित करें।
  • परिवार में तालमेल के लिए रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं।

14 of 17
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस महीने कुछ बाधा आ सकती है। संघर्ष के साथ आपके कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर 2025: मेहनत और सावधानी का माह


मूल राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस महीने कुछ बाधा आ सकती है। संघर्ष के साथ आपके कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। किसी प्रकार की कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्य, दान, पूजा आदि की इच्छा जागेगी। करियर को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। समय और परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा। भोजन और वाणी दोनों पर आपको संयम रखना होगा।

15 of 17
आप अपने माता-पिता के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपके हृदय में परोपकार की भावना जागृत हो सकती है। - फोटो : adobe
आर्थिक दृष्टि से यह महीना काफी उतार चढ़ाव वाला महीना हो सकता है। धन के आगमन के साथ ही धन का खर्च भी उसी अनुपात में होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। उन्हें सुलझाने का प्रयास अवश्य करें। आपके जो भाई बहन है उनके साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। अगर आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह महीना बहुत अच्छा है। इस दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी।

आप अपने माता-पिता के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपके हृदय में परोपकार की भावना जागृत हो सकती है। आप समाज सेवा भी करेंगे। अगर आप विदेश जाते हैं तो आपको आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा और आपका प्रेमी आकर्षण में आकर आपसे विवाह भी कर सकता है। संतान पक्ष के प्रति चिंता बनी रहेगी। पति-पत्नी के मध्य सामान्य प्रेम बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में सुधार होगा।

16 of 17
आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में मतभेदों को सुलझाने के लिए संवाद जरूरी है। - फोटो : adobe stock
विस्तार
दिसंबर 2025 में, राहु और शनि की चाल कुछ चुनौतियां लाएगी, लेकिन आपकी मेहनत और बुद्धि से आप इन्हें पार कर लेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, और सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन धैर्य और सही समय पर निर्णय लेने से सफलता मिलेगी।

आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में मतभेदों को सुलझाने के लिए संवाद जरूरी है। भाई-बहनों के साथ छोटे-मोटे तनाव को समझदारी से हल करें। वाहन खरीदने के लिए यह महीना अनुकूल है। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी, और विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से कुछ चिंताएं रहेंगी, लेकिन दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

17 of 17
राहु के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान करें। - फोटो : adobe stock
उपाय:
  • राहु के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान करें।
  • करियर में स्थिरता के लिए बुधवार को तुलसी की माला से "ॐ बुं बुधाय नमः" का जाप करें।
  • परिवार में शांति के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें।
  • शत्रुओं से बचाव के लिए मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें