फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samsaptak Rajyog: 30 वर्षों में पहली बार बन रहा है शनि का विशेष राजयोग, इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर

Mon, 23 Jun 2025 01:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shani Grah Impact On Zodiac Signs: जुलाई 2025 में शनि और बुध के दुर्लभ सम सप्तक राजयोग से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। यह योग अचानक धन लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 4
समसप्तक राजयोग - फोटो : adobe stock
Samsaptak Rajyog Ka Rashiyon Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और उनका आपसी संयोग जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। जुलाई 2025 में शनि देव वक्री अवस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं और इस दौरान वे बुध ग्रह के साथ एक विशेष सम सप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। यह राजयोग लगभग 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बन रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत प्रभावशाली माना जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ विशेष राशियाँ ऐसी हैं जिनके लिए यह समय अत्यंत शुभ और भाग्योदय कारक सिद्ध हो सकता है।
Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार
Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
इस दुर्लभ योग के प्रभाव से कुछ राशियों को अचानक धन लाभ, करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि जैसे शुभ फल मिलने की संभावना है। शनि और बुध का यह योग जीवन में स्थायित्व, निर्णय क्षमता और भाग्य का साथ प्रदान कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियाँ हैं जिनकी किस्मत इस जुलाई में चमकने वाली है और जिनके जीवन में आ सकता है तरक्की का सुनहरा मौका।
Saptahik Love Rashifal: शशिआदित्य योग के प्रभाव से 5 राशियों की लव लाइफ होगी खास, पढ़ें इस सप्ताह का लव राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
सम सप्तक राजयोग का असर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है क्योंकि शनि और बुध के सम सप्तक राजयोग का असर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है और साथ ही आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग जिन पैसों के फंसे रहने की चिंता कर रहे थे, उन्हें भी इस समय राहत मिल सकती है।  अटका हुआ धन वसूल होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा जिससे आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। इसके अलावा आप इस समय धन संचय यानी बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। इच्छाएं पूरी होंगी और आर्थिक संतुलन बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
स समय आपकी किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी यह राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है। जो लोग व्यवसाय या नौकरी में यात्रा कर रहे हैं, उन्हें उससे लाभ मिलेगा। आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलेगा और अनावश्यक खर्चों में कमी आने से वित्तीय स्थिरता महसूस होगी। इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं, जिससे मानसिक शांति और सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे अधूरे काम पूरे होंगे और योजनाओं में सफलता मिलेगी। यह समय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी योग्यता को साबित करने का है।
विज्ञापन

4 of 4
आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सम सप्तक योग बहुत ही सकारात्मक संकेत लेकर आया है। इस समय आप अपने व्यवहार, बुद्धि और विवेक से समाज और कार्यस्थल पर लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के द्वार खुलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा चाहे आप व्यापारी हों या नौकरीपेशा। कोई बड़ा आर्थिक संकट इस समय आपके सामने नहीं आएगा और आप आत्मविश्वास के साथ वित्तीय निर्णय ले पाएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें