फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zodiac Signs: कौन हैं आपके इष्ट देव ? राशि के अनुसार कर ली पूजा, तो खुल जाएंगे सुख-समृद्धि और तरक्की के द्वार

Mon, 23 Jun 2025 01:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Zodiac signs with lords: यदि राशि के आधार पर अपने इष्ट देव की उपासना की जाए, तो उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही नहीं कुंडली में उस ग्रह की स्थिति मजबूत, करियर में तरक्की व जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : freepik
Zodiac signs with lords: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद हैं, जिनका अपना विशेष महत्व है। प्रत्येक राशि को नियंत्रित करने के लिए स्वामी ग्रह भी निर्धारित है, जिसका प्रभाव जातकों पर अवश्य पड़ता है। इसके अलावा सभी राशियों के अपने इष्ट देव भी हैं। यदि राशि के आधार पर अपने इष्ट देव की उपासना की जाए, तो उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही नहीं कुंडली में उस ग्रह की स्थिति मजबूत, करियर में तरक्की व जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : adobe stock
मेष राशि 
मेष राशि चक्र की पहली राशि है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। वह साहस, शक्ति और ऊर्जा के कारक है। चूंकि इनके स्वामी ग्रह मंगल हैं, इसलिए इन्हें भगवान हनुमान की उपासना करनी चाहिए। इससे मंगल दोष से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

3 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि चक्र में वृषभ दूसरी राशि हैं। इन राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जिन्हें प्रेम, कला, धन और विलासिता का कारक माना गया है। इस राशि वालों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति की धन दौलत में वृद्धि होती है।

4 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : freepik
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष में इन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यदि कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो, तो व्यक्ति कुशल संवाद, तेज गणित, व्यापार में सफलता पाता है। चूंकि बुध को भगवान गणेश से जोड़ा जाता है, इसलिए मिथुन राशि वालों को गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। इससे करियर में सफलता प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

5 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : freepik
कर्क राशि
12 में से कर्क चौथी राशि है, जिनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। यदि सोमवार को शिवलिंग पर केवल जल अर्पित किया जाए, तो व्यक्ति को तनाव से मुक्ति मिलती हैं। यही नहीं सभी तरह के डर भी समाप्त होते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : Adobe Stock
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जिन्हें मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मा का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी और ऊर्जावान होते हैं। इन जातकों को सूर्य की उपासना करनी चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इसके अलावा रोग, तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

7 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : freepik
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के स्वामी बुध है। इन लोगों को भगवान गणेश की उपासना करनी चाहिए। आप बुधवार के दिन हरी चीजों का दान और प्रभु को दुर्वा घास अर्पित करें। इससे विवाह, करियर, बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

8 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : adobe
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार के दिन हनुमानजी की उपासना करनी चाहिए। आप प्रभु को बूंदी का भोग अवश्य लगाएं। इससे कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं। साथ ही सभी समस्याएं भी समाप्त होती हैं।

9 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : adobe
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति जातक के विवाह से लेकर वैवाहिक सुख के योग का निर्माण करती हैं। ऐसे में धनु राशि वालों को गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आप पीली चीजों का दान भी करें।

10 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : adobe
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को न्याय के देवता शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। आप शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। इसके अलावा शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीप जलाएं। इससे शनि दोष के प्रभाव में कमी आती हैं।

11 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनि कुंभ राशि वालों के भी स्वामी ग्रह हैं। आप लोगों को शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा करें।
विज्ञापन

12 of 12
Zodiac signs with lords - फोटो : Adobe Stock
मीन राशि
मीन राशि चक्र की अंतिम राशि है। इसके स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। आप लोगों को भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। साथ ही गुरुवार के दिन व्रत रखना और भी लाभकारी हो सकता है। इससे धन लाभ, ज्ञान प्राप्ति, वैवाहिक सुख, व विवाह के योग बनते हैं। 

Shani Grah: कैसे जानें आपकी कुंडली में शनि हैं कमजोर, शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय

Mahalakshmi Yog: चंद्र-मंगल बनाने जा रहे हैं महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर माता लक्ष्मी होंगी मेहरबान

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें