Rashifal 2024: नए साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। सभी को नए साल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर किसी के लिए बीता साल अच्छा रहा तो क्या आने वाला साल भी अच्छे से बीतेगा या फिर जिन लोगों के लिए बीता साल परेशानियों से भरा रहा उनके लिए आने वाले नए साल में उनकी परेशानियां कम होगी या फिर खत्म, हर किसी को इस बात की उम्मीद होती है। वैदिक ज्योतिष गणना में नए साल की भविष्यवाणियां की जाती हैं और इस बार साल के शुरू होने से पहले बहुत ही शुभ और शानदार योग का निर्माण हो रहा है। साल 2024 की शुरुआत शुभ योग में होने से कई राशि के जातकों के लिए नया साल शुभ और शानदार रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर 2023 को उल्टी चाल से बाहर निकलते हुए सीधी चाल चलने लगेंगे। यानी नए साल 2024 से गुरु वक्री से मार्गी हो जाएंगे। साल 2024 के शुरू होने से पहले गुरु के मार्गी होने के चलते गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से वैसे तो सभी 12 राशियों के ऊपर शुभ परिणाम देखने को मिलेगा,लेकिन कुछ राशियां ऐसे भी होंगी जिनके के लिए साल 2024 बहुत ही बेहतरीन रहने वाला होगा।