Rahu Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा वक्री चाल यानी उल्टी चाल से चलते हैं और ये किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। राहु राशि परिवर्तन करने के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु इस समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हैं और 01 फरवरी को शुक्र भी इसी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस तरह से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में राहु और शुक्र की युति होगी और इसका प्रभाव कुछ राशि वालों पर जरूर देखने को मिलेगा।