आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि आपकी राशि से धन स्थान में और सुख के दाता शुक्र पराक्रम भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में शश और मालव्य राजयोग आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। शनि और शुक्र के द्वारा बनने वाला राजयोग आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति कराने में सहायक होगा। करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पहले के मुकाबले अच्छी लाभ की स्थिति में होंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। आपके साहत और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं।