फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी राशियां: इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, घर-गाड़ी से लेकर नौकरी तक सपने होंगे पूरे

Mon, 05 Oct 2026 12:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: अक्तूबर के प्रारंभ में राहु-केतु नक्षत्र पद गोचर कर चुके हैं। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार में बदलाव आ सकता है। आइए इन 3 लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu-Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रहों के साथ-साथ बेहद प्रभावशाली ग्रह भी माना जाता है। मान्यता है कि, इन दोनों ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अचानक बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इनकी स्थिति अनुकूल होने पर जहां जातकों को अचानक लाभ-सफलता मिलती हैं, तो वहीं अशुभ स्थिति में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यही कारण है कि, राहु-केतु की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इसका गहरा असर राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 3 अक्तूबर 2026 को राहु धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, केतु मघा नक्षत्र के प्रथम चरण में अपना स्थान ले चुके हैं। ऐसे में राहु-केतु की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान जातकों को जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।
शुक्र वक्री 2026: 42 दिनों तक इन राशि वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, मनचाही इच्छाओं से लेकर बड़े सपने होंगे पूरे
विज्ञापन

2 of 4
Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। इस समय आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, व्यापार में भी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के साथ करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों के प्रेम विवाह के योग बनेंगे। इस समय पूजा-पाठ का आयोजन घर में कराएंगे।
गजकेसरी योग 2026: 6 अक्तूबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में होगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

3 of 4
Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। साथ ही, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय आपका मनचाहा कॉलेज या नौकरी आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होगी। नए लोगों से मिलकर व्यापार करने का तरीका सफल होगा। अच्छी सफलता करियर को एक दिशा देगी। कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल
विज्ञापन

4 of 4
Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि वालों को इस दौरान निवेश से जुड़े मामलों में विशेष लाभ होगा। व्यापार में सही रणनीति और सोच-समझकर किए गए प्रयासों से आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। अगर किसी काम को लेकर लगातार यात्रा कर रहे थे, तो वह पूरा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी और आप सभी के लिए उपहार भी खरीद सकते हैं। इस समय अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं, आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहने वाला है।
साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, नौकरी में करेंगे तरक्की
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें