Rahu-Ketu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है और दोनों ही अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। मान्यता है कि राहु-केतु का प्रभाव व्यक्ति को अचानक लाभ, मान-सम्मान और सफलता दिला सकता है, तो वहीं अचानक ही जीवन में कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा जातकों की मानसिक शांति पर भी इन ग्रहों का असर देखने को मिल सकता है। ये दोनों ग्रह अपनी उल्टी और सीधी चाल से गोचर करते हुए अलग-अलग राशियों के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। वर्तमान की बात करें, तो राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु का राशि परिवर्तन 5 दिसंबर 2026 को होगा। इस दौरान राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर में और केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में अपना स्थान लेंगे। हालांकि, तब तक कुछ राशि वालों को इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण विशेष सावधानी बरतनी पड़ सकती है। इस दौरान काम, यात्रा और रिश्तों से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे इन राशियों के नाम जानते हैं।