Rahu transit october 2023
तुला राशि
राहु के इस गोचर से आप अपने शत्रुओं का संपूर्ण नाश करने में समर्थ होंगे और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह गोचर अच्छा होगा। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान होगा। आपको नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी और आप उन जिम्मेदारियां का अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे। अगर आप अपने पिता के काम को संभालते हैं तो आप उनके व्यापार को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। विदेश में कारोबार कर रहे जातकों को राहु का यह गोचर अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। ज्योतिष, धार्मिक कर्मकांड, तंत्र-मंत्र से जुड़े जातकों को राहु का यह गोचर अच्छी प्रसिद्धि देने वाला रहेगा। अगर आप लेखक हैं, मीडिया से जुड़े हुए हैं या फिर राजनीतिक सलाहकार हैं तो भी राहु का यह गोचर आपकी बुद्धि में वृद्धि करेगा। तुला राशि के जातकों को राहु के इस गोचर से कुछ ऐसे स्थानों से भी धन प्राप्त हो सकता है जिसकी आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी। आप अपने परिवार पर अच्छा धन खर्च करेंगे और इस समय राहु के इस गोचर से आपको न सिर्फ परिवार में बल्कि समाज में भी अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा।