फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Wed, 03 Sep 2025 11:42 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंडली में राहु की स्थिति यदि ठीक न हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, गुस्सा, भय, आर्थिक तंगी और जीवन में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु के दुष्प्रभाव को कम करने और फलदायी बनाने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
राहू के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Rahu Ke Upay: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है। इसका स्वभाव बेहद रहस्यमयी और अनिश्चित होता है, इसलिए इसे शुभ और अशुभ दोनों परिणाम देने वाला ग्रह कहा गया है। कुंडली में राहु की स्थिति यदि ठीक न हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, गुस्सा, भय, आर्थिक तंगी और जीवन में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। कई बार यह बुरी आदतों, गलत संगति और अपराध की प्रवृत्ति का भी कारण बनता है। राहु किसी राशि का स्वामी नहीं है, लेकिन जिस भाव या राशि में यह विराजमान होते हैं, वहां अपने प्रभाव से शुभ या अशुभ फल देते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
राहु को शांत करने के सरल उपाय - फोटो : अमर उजाला
राहु को शांत करने के सरल उपाय
  • ज्योतिष शास्त्र में राहु के दुष्प्रभाव को कम करने और फलदायी बनाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाकर आप कुंडली में राहु की दशा को ठीक कर सकते हैं।
  • राहु दोष को कम करने के लिए वैवाहिक जीवन और ससुराल पक्ष के साथ मधुर व्यवहार रखना चाहिए।
  • प्रतिदिन या विशेष दिनों में माथे पर केसर का तिलक करने से भी राहु शांत होता है।
विज्ञापन

3 of 5
राहु को शांत करने के सरल उपाय - फोटो : adobe stock
  • गुरुवार को पीले वस्त्र, चना दाल, हल्दी या जरूरतमंदों को भोजन दान करना इसके लिए लाभकारी होता है।
  • गलत आदतें और नकारात्मक संगति राहु के दुष्प्रभाव को बढ़ाती हैं, इसलिए इससे दूर रहना बहुत आवश्यक है।
  • घर का शौचालय और सीढ़ियां वास्तु नियमों के अनुसार बनवाने से राहु से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।

4 of 5
राहु मंत्र का जाप - फोटो : adobe stock
राहु मंत्र का जाप
राहु के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए प्रतिदिन स्नान के बाद “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। नियमित जाप करने से धीरे-धीरे राहु दोष का असर कम होने लगता है।

Venus Transit in Leo: 15 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहु दोष दूर करने के उपाय - फोटो : adobestock
अन्य उपाय
  • शनिवार के दिन या राहुकाल में विशेष रूप से राहु की शांति के लिए पूजा करना शुभ फल देता है।
  • इसके साथ ही काल भैरव, भगवान शिव और मां दुर्गा की उपासना से भी राहु दोष दूर होता है। 
  • ज्योतिषी की सलाह लेकर आप हसोनाइट (गोमेद) रत्न धारण कर सकते हैं। इसे चांदी की अंगूठी में बनवाकर शनिवार के दिन पहनें। ऐसा करने से राहु दोष कम होता है। 
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें