फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October Monthly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वाले अक्तूबर माह में इन तारीखों को रहें जरा बचके...

विज्ञापन
1 of 12
अक्तूबर मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
अपने अदम्य साहस-पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त करते हुए कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। केंद्र सरकार के विभागों में प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी इस समय अनुकूल रहेगा। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा किंतु गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी से भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 22-23 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
सम्पूर्ण माह के ग्रह-गोचर सफलताओं के बावजूद आपके स्वभाव में उग्रता लायेंगे, इसलिए अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। माह की 29-30 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
माह के आरंभिक ग्रह-गोचर हर तरह से लाभदायक सिद्ध होंगे। साहस पराक्रम में और वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। अधिक धन उधार के रूप में न दें, अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
माह पर्यंत ग्रह-गोचर हर तरह से सफलताओं के योग बनाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च करेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी समाप्त होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
माह पर्यंत ग्रह-गोचर का शुभ प्रभाव मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगा। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो तो उस दृष्टि भी समय समय उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ विवादों से दूर रहें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा किंतु स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
अपने सकारात्मक स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। यद्यपि कहीं न कहीं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा किंतु सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। विवाह संबंधी वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा और दान-पुण्य भी खूब करेंगे। माह की 16-17 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
माह पर्यंत ग्रह-गोचर नई-नईयोजनाओं को सफलता की ओर अग्रसर करेगा। अपने कठोर परिश्रम के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति का भी योग बनेगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी यहाँ तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में अधिक कर्ज के लेनदेन से बच्चे। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
माह के ग्रह-गोचर कई तरह के अप्रत्याशित और सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख मिलेगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। माह की 29-30 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
माह के ग्रह-गोचर कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें