फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर राशिफल 2018: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, जानिए किसके सितारे चमकेंगे

Sat, 01 Sep 2018 11:58 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
सभी 12 राशियों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
aries - फोटो : aries
आपके द्वारा किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना। क्योंकि मंगल उच्च का होने से आत्म विश्वास के साथ किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना प्रकट करता है। मान-सम्मान की दृष्टि से भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में संघर्षमय परिस्थितियों का सामना करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह में आपकी भाग्य उन्नति अच्छी होने की संभावना बन रही है। आपके व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी कार्य विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उसे करने से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। मासारंभ में आपको थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
इस माह में कामकाज को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह सामान्यत: शुभ रहेगा। बहुत ज्यादा उन्नति दायक बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो ऐसी स्थिति नहीं होगी क्योंकि शनि धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जो करियर और भाग्य उन्नति के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है। इसलिए अत्यधिक परिश्रम से कुछ अच्छा लाभ अर्जित किया जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से कुछ अच्छा लाभ प्राप्त होने का अवसर प्राप्त हो सकता है परंतु विवादास्पद हो सकता है। ऐसे में आपको किसी से उलझने की कोशिश न करें। यदि किसी तरह का पैसों का लेन-देन का मामला हो तो सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। इसलिए शत्रुओं से सावधान रहना लाभदायक होगा। इस माह में यदि गाड़ि या घर लेने का मन बनाया है या प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। आप अपने समझदारी से किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परंतु क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। अतः किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसान दायक हो सकता है। आप अपने सगे संबंधियों से हमेशा सावधान रहने की कोशिश करें। अपने व्यवसाय या अपने किसी भी काम काज के क्षेत्रों में उन्हें सम्मिलित करने की कोशिश ना करें। अंयथा नुकसान या धोखा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए तनावपूर्ण स्थितियों वाला हो सकता है। धन संचय के मामले में आप पीछे रह सकते हैं परंतु करियर के दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है। आपके जीवन साथी का सहयोग इस माह में प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। 
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
मासारंभ में मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। मन बेचैन तथा परेशान हो सकता है। किसी भी कार्य योजना में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। शारीरिक आलस्य के कारण कामकाज के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर होने पर कुछ अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा धन अचल संपत्ति के दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं और किसी पद पोजीशन प्राप्ति की कामना से काम कर रहे हैं तो आपको उसका लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह में आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध रहने की संभावना है। जिससे आपको अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो इस माह में आपको जनसंपर्क ज्यादा हो सकता है तथा राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
leo - फोटो : leo
आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी पाई जाती है और किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान होने की संभावना पाई जाती है। अतः सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करना आपके लिए फलदायक हो सकता है। मानसिक तनाव तथा विपरीत स्थिति के बावजूद धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए कठिन परिश्रम आपके लिए बहुत ही अच्छा फल दायक हो सकता है। सामाजिक मान सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
इस माह में धार्मिक कार्य संपन्न होने के साथ-साथ उत्साह और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती हैं। धर्म कर्म में रुझान बढ़ने से व्यावसायिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी विशिष्ट तथा सम्मानित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपके व्यवसाय में चार चांद लग सकता है। आपकी जांच पड़ताल करने की आदत होती है। आप किसी भी कार्य को जांच पड़ताल करके करने वाले होते हैं। इसलिए आपको कामकाज में बेहतर लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी तरह की अनायास उलझन में न रहने से कुछ अच्छे कार्य सफल हो सकते हैं। जिसका कि आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हो। कामकाज को लेकर इस माह में भागदौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
libra - फोटो : libra
इस माह में उत्साह और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों में यथोचित लाभ में कमी हो सकती है। क्योंकि कर्क राशि में राहु संचरण कर रहा है जो करियर और व्यावसायिक दृष्टि से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज के क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ करने से कुछ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत हो सकता है। आर्थिक उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद होने से धन हानि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस माह में धन का लेन देन करते समय कुछ विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
कारोबार में कई तरह के उतार चढ़ाव व अन्य परेशानियां हो सकती हैं। जिससे बनते हुए कार्यों में विघ्न बाधा उत्पन्न हो सकता है। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। अत्यधिक क्रोध होने से काम में व्यवधान और नुकसान होना स्वभाविक है। आत: किसी भी स्थिति और परिस्थिति में अपने आपको सौम्य रखना बेहतर हो सकता है। आप पराक्रमी व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी पाई जाती है और किसी भी कार्य को समय पर पूर्ण करने वाले होते हैं। अत्यधिक उत्तेजित होने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। धन व्यय का योग इस माह में बन रहा है। अनावश्यक यात्रा से धन खर्च की संभावनाएं बन रहे हैं। अतः अनावश्यक यात्राओं से बचना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
कुछ बनते हुए कार्यों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। जिससे मानसिक तनाव होने की संभावना होती है परंतु आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में बेशक विलंब हो परंतु लाभ अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन तथा बाहर की यात्रा प्रभावित हो सकती है। आप यदि किसी काम से संबंधित कोई बाहर की यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें व्यवधान उत्पन हो सकता है। आपके जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। जिसके कारण आपको मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। धन अचल संपत्ति इस माह में अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। माह के उत्तरार्द्ध में कुछ स्थितियां अनुकूल होने से अच्छी संभावना पाई जाती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति के साथ साथ जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती हैं। 

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
मास आरंभ में कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। कामकाज से संबंधित मन प्रसन्नचित रह सकता है। जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत से किया जाएगा उस काम में सफलता अच्छी प्राप्त होगी। मान सम्मान सुख सुविधाओं के साथ साथ उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। समाजिक मान सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। यदि आप भवन वाहन इत्यादि की कोशिश कर रहे हैं तो वह इस माह में प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आपके धन व्यय होने से स्थिति तनावपूर्ण हो सकता है। अधिक धन खर्च होने के कारण मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस माह में आपको बाहर की यात्रा भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक यात्रा के कारण आपकी परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। ज्यादा खर्च हो सकते हैं। कुछ अचल संपत्ति प्राप्ति का योग बन रहा है। 

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
आप गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। आपकी सोच दूरगामी होती है। पूर्ण व्यवस्था के साथ किसी भी कार्य को करने की कोशिश होती है। इस माह में स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने से कामकाज के क्षेत्रों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। कुछ बनते हुए कार्य बिगड़ने की संभावनाएं पाई जाती हैं। अतः किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। किसी तरह की दूरदराज की यात्रा करने से धन व्यय ज्यादा हो सकता है। जिससे मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। भूमि वाहन आदि का क्रय विक्रय एवं सौंदर्य वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आप गंभीर प्रवति के व्यक्ति होते हैं। किसी भी कार्य को समझदारी पूर्वक करने वाले होते हैं। इसलिए आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है। धन संपत्ति आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
इस माह में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद व्यावसायिक क्षेत्रों में धन लाभ एवं उन्नति के योग बनते हैं। परंतु अनावश्यक सोच के कारण परेशानियां ज्यादा उत्पन्न हो सकती हैं। आपका प्रयास आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त करा सकती है। आपका भाग्य इस माह में अच्छा साथ देगा क्योंकि उच्च राशि का मंगल आपके भाग्य उन्नति तथा धन प्राप्ति के लिए अच्छा होता है। आप यदि अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं वह इस माह में सफल हो सकता है। इस माह के उत्तरार्ध में कामकाज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। सगे-संबंधियों के साथ रिलेशन खराब होने की संभावना बनती है। अतः अपने कामकाज से संबंधित किसी को सहयोग करना नुकसान दायक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें