सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस माह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचने बहुत जरूरत होगी। किसी भी ऐसी योजना में धन निवेश न करें जहां पर पैसा डूबने की जरा भी आशंका हो। साथ ही किसी को बहुत सोच-समझकर ही धन उधार दें, अन्यथा उसकी वापसी बहुत मुश्किल होगी। पारिवारिक विवाद हो या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या उसे बहुत धैर्यपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी स्थिति में आपा न खोएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपको अचानक से विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। इस दौरान बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। सत्ता पक्ष से भी लाभ होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। इस माह आपके पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। ऐसे में सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न बरतें। काम की अधिकता के चलते आपको मानसिक तनाव, शारीरिक थकान, बदन दर्द या फिर अनिद्रा जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं। इस माह प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की इंट्री आपके रिश्तों में दरार डाल सकती है। आपका प्रेम संबंध हो या फिर आपका दांपत्य जीवन, उसके प्रति आपको पूरी तरह से ईमानदार रहना होगा, अन्यथा आपके जीवन में कलह का प्रवेश हो सकता है। बने-बनाये संबंध टूट भी सकते हैं।
उपाय : उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें। साथ ही ‘ऊँ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।