लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों को लेकर समय अनुकूल रहेगा। प्रियतम से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के कामकाज की चिंता रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आप जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं जहां आपकी कला को सराहा जायेगा। पार्टी में कोई नया साथी या दोस्त मिल सकता है। प्रेम विवाह के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी होगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवनसाथी या प्रेमी से लड़ाई भी हो सकती है लेकिन आपका साथी आपकी परेशानी को समझेगा। आज आप जो रिश्ते बनाएंगे वे हमेशा आपके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन नए रिश्ते की तलाश कर सकते हैं। पार्टनर के बीच की अनबन दूरी बढ़ा सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ निभाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवनसाथी से धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में शाम को प्रियतम के साथ मुलाकात होने की संभावना है। जीवन साथी प्रसन्न है दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेमी की सेहत आज ठीक नहीं रहेगी। पति पत्नी में मतभेद हो सकता है। आपस में अपशब्द न कहे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। पति पत्नी के बीच कलह हो सकती है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जीवनसाथी आपकी मदद करेगा। अपने प्रियतम पर बेवजह शक न करें। प्रेमजीवन में आनंद आएगा। साथी से मुलाकात कर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे। यदि सिंगल हैं तो आपके जीवन में कोई नया दोस्त आ सकता है। उसके साथ अधिक लंबे समय तक रिश्ता चलेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपका मन काफी चंचल रहने वाला है। प्रियतम के साथ कहीं घूमने का मन करेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी नाराज हो सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवन साथी खुश रहेगा। आज आप अपने प्रेमी का पूर्ण साथ देंगे। आप जिनसे प्रेम करते हैं उनसे के सामने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन उत्तम है जीवन साथी पाने का इंतजार आज खत्म होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आपको भावनात्मक सम्बन्ध जोड़ने की जरुरत है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप अपनेप्रियतम के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।