फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध होंगे उदय और सूर्य के साथ बनाएंगे बुधादित्य योग, सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Wed, 28 Oct 2020 12:28 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक और कन्या राशि में उच्च राशिगत संज्ञक होते हैं।
चंद्रपुत्र बुध वक्री अवस्था में तुला राशि पर गोचर करते हुए 31 अक्टूबर शनिवार की रात्रि 11 बजकर 38 मिनट पर उदय हो रहे हैं। इस राशि पहले से ही सूर्यदेव विराजमान हैं इसलिए बुध के उदय होते ही फलित ज्योतिष में अति शुभफलदायक बुधादित्य योग का प्रभाव आरंभ हो जाएगा। जिन जातकों की जन्मकुंडलियों में ये शुभभाव में रहेंगे, उनके लिए अति शुभ फल कारक सिद्ध होंगे। जिनके लिए अशुभ भाव में रहेंगे उन्हें थोड़ा कम लाभ मिलेगा। इस समय ये अपने मित्र शुक्र की राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र भी इन्हीं की राशि कन्या में गोचर कर रहे हैं इसलिए दोनों ग्रह परस्पर 'अन्योन्याश्रित' योग बनाए हुए हैं। इसी योग के प्रभावस्वरूप उदय हुए बुध की शुभता में और वृद्धि होगी तथा ये अपना पूर्णफल देने में सफल रहेंगे। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक और कन्या राशि में उच्च राशिगत संज्ञक होते हैं। इनके उदय होकर सूर्य के साथ 'बुधादित्य' योग का निर्माण करने का प्रभाव सभी राशियों पर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से सप्तम भाव में बुधादित्य योग का निर्माण होना आपके लिए आर्थिक पक्ष में मजबूती प्रदान करेगा। रुका हुआ धन आएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। व्यापारियों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है अतः कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो विलंब ना करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में बुध के उदय होने के प्रभाव स्वरूप हो सकता है स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़े। पेट संबंधी विकार, चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। बुध के साथ सूर्य की युति होने से कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी विदेशी कंपनियों में सर्विस आज के आवेदन के लिए प्रयास करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से पंचम भाव में बुध का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कार्य व्यापार में उन्नति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह योग अतिशुभ फल देगा। दंपतियों के लिए संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बने हुए हैं। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से चतुर्थभाव में बनने वाला यह योग मित्रों तथा संबंधियों से लाभ दिलाएगा। मकान वाहन के क्रय का सपना पूर्ण होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। शीर्ष अधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत फिर भी विवादित मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से पराक्रम भाव में बुध का उदय होना आपके स्वभाव में सौम्यता तो लाएगा ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आर्थिक सहयोग भी करेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से धनभाव में बुध का उदय होना आर्थिक पक्ष में मजबूती लाएगा। शुक्र के साथ इनके द्वारा निर्मित अन्योन्याश्रित योग अप्रत्याशित सफलताओं की ओर संकेत कर रहा है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो विलंब न करें, सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। विलासितापूर्ण वस्तुओं एवं मकान-वाहन के क्रय करने का योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
आपकी राशि में भाग्य के स्वामी बुध का उदय होना साथ ही शुक्र के साथ इनके द्वारा बनाए गए योग के प्रभावस्वरूप आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। महिला वर्ग को तो कार्यक्षेत्र में और अधिक सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह गोचर अति शुभ फलदायक सिद्ध होगा। मित्रों से सुखद समाचार मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से हानिभाव में बुध का उदय होना स्वास्थ्य के प्रति कुछ विपरीत प्रभाव डाल सकता है। अत्यधिक भागदौड़ और कष्ट कर यात्राएं भी करवा सकता है। आयात निर्यात का व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए योग उत्तम फलदायक रहेगा। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि आपका अधिक धन उधार के रूप में उलझने ना पाए अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। आय-व्यय का अनुपात बराबर रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से लाभ हो भाव में बुध का उदय होना शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। शुक्र के साथ बनाया गया अन्योन्याश्रित योग कार्य व्यापार अथवा नौकरी की दृष्टि से आपके लिए वरदान सिद्ध होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि का आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से कर्मभाव में बुध का उदय होना और भाग्यभाव में शुक्र का बने रहना आपको बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाएगा। इस समय आप जो भी निर्णय लेना चाहेंगे अथवा नया कार्य आरंभ करना चाहेंगे उसका दूरगामी परिणाम आपके लिए अति उत्तम रहेगा। सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। शीर्ष नेतृत्व भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अवसर अच्छा है इस गोचर का भरपूर लाभ उठाएं।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से भाग्यभाव में उदय हुए बुध धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में अत्यधिक सफलता दिलाएंगे। साधना करते समय आपको अपने ईष्ट के भी दर्शन हो सकते हैं। भाग्य वृद्धि तो होगी ही नौकरी में भी उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी योजनाओं एवं ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से अष्टमभाव में बुध का उदय होना आपके स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ा सकता है चर्म रोग, दवाओं के रिएक्शन, हृदय एवं पेट संबंधी विकार से बचें।  कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मकान-वाहन खरीदने का संकल्प थोड़ा और समय ले सकता है। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें