फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit: 26 अगस्त को बुध का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ

Tue, 24 Aug 2021 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
जिन जातकों की जन्मकुंडली में बुध केंद्र व त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो अतिशुभ फल प्रदान करेंगे - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 26 अगस्त को दोपहर 11 बजकर 18 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 22 सितंबर तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि इनकी अपनी राशि है और यहां पर ये उच्चराशिगत होते हैं अतः इस राशि के लोगों के लिए ये भद्रयोग का निर्माण करेंगे जो बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। जिन जातकों की जन्मकुंडली में बुध केंद्र व त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो अतिशुभ फल प्रदान करेंगे किन्तु जिनकी जन्मकुंडली के अशुभ भाव में गोचर करेंगे उन्हें बहुत अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। इनके राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु ऐसे गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी जो पढ़े लिखे होंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों का निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन शुभ परिणाम दायक रहेंगे। आपके लिए भद्रयोग का निर्माण होगा जिसके फलस्वरूप मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो वह परिणाम भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव साहस और पराक्रम की वृद्धि तो कर आएगा ही भाइयों में आपसी सहयोग भी बढ़ेगा। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास सार्थक रहेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस आने की उम्मीद। परिवार के सदस्यों का आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधानी बरतें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
अपनी स्वयं की राशि में गोचर करते हुए बुध आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा हो सकता है। आरम्भ में कुछ कार्य बाधा का सामना भी करना पड़े किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता के योग। भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध आय के एक से अधिक साधन बनाएंगे। जो भी योजना आरंभ करेंगे कारगर सिद्ध होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध बढ़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता के बेहतरीन योग। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध पूर्ण ‘भद्र योग’का निर्माण करेंगे फलस्वरूप नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में होगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से लाभ के योग तो हैं ही, वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए सभी रणनीतियां तथा योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी   निर्णय लेने में विलंब न करें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का कर्ज के देने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए बुध जीवन में मधुरता तो लाएंगे ही विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। कार्य व्यापार में भी उन्नति तो होगी ही किसी भी तरह का बड़े से बड़ा अनुबंध भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो वह अवसर भी अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। परिवार में आपसी स्नेह बढ़ेगा, माहौल भी खुशनुमा रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें