ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, संचार, गणित, व्यापार और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह माने जाते हैं। बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं , जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। बुध अभी कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं। बुध 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे, फिर 01 अक्तूबर को स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पंचांग के अनुसार, बुध 01 अक्तूबर को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो इस नक्षत्र में 12 अक्तूबर तक रहेंगे। आइए जानते हैं इससे किन-किन राशि वालों को लाभ होगा।