फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2020: बुध का कर्क राशि में राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ है यह गोचर

Sun, 02 Aug 2020 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्र पुत्र बुध 1 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 30 मिनट पर अपनी स्वग्रही मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव युवाओं, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। बुध चंद्रमा को अपने शत्रु मानते हैं किंतु चंद्रमा बुध को अपना मित्र मानते हैं। तभी इन दोनों के परस्पर विरोधाभासी प्रभाव दिखते रहते है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। मीन राशि में नीच राशिगत और कन्या राशि में उच्च राशिगत में कहे गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से चतुर्थभाव में बुध का गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस भाव में बुध उतने प्रभावशाली नहीं रहते जितना होना चाहिए इसीलिए जातकों को पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। कार्य व्यापार तथा रोजगार की दृष्टि से गोचर उत्तम रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा किंतु मित्रों अथवा संबंधियों को अधिक धन कर्ज के रूप में देने से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से तृतीय भाव में बुध का गोचर साहस और पराक्रम की वृद्धि तो कर आएगा किंतु, कई बार अपनी जिद एवं आवेश में आकर आप नुकसान कर सकते हैं इसलिए संयम की परम आवश्यकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा सरकार के विभागों से संबंधित कोई भी कार्य संपन्न करवाना हो तो गोचर अच्छा रहेगा। मकान वाहन के खरीदने का सपना पूर्ण होगा। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से धन भाव में बुध का जाना आर्थिक पक्ष मजबूत तो करेगा किंतु अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकता है ऐसे में जमीन जायदाद का क्रय-विक्रय करना हो तो थोड़ा इंतजार कर लें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे फिर भी कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और सीधे घर आएं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- बुध का आपकी राशि में आना कुछ मानसिक अशांति दे सकता है भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। चुनाव आदि के विषय में भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। अपनी सूझबूझ से विषम हालात पर नियंत्रण पा लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से हानिभाव में बुध का गोचर आर्थिक पक्ष कमजोर कर सकता है। कष्टकारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यर्थ के खर्च करने से बचें। विदेश यात्रा से संबंधित वीजा अधिक आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना बेहतर रहेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें, बैंक आदि से भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें  अन्यथा अधिक आर्थिक हानि के योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि स्वामी बुध का लाभ स्थान में जाना आपके लिए वरदान की तरह है आय के स्रोत में वृद्धि होगी रुका हुआ धन आएगा। इस अवधि के मध्य अचल संपत्ति के क्रय का योग बन रहा है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले प्रतियोगियों के लिए समय अनुकूल है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रभाव के युग के साथ-साथ संतान से संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी। रोमांस के लिए भी गोचर बेहतरीन।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि कर्मभाव में बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाहें तो अच्छा रहेगा शीर्ष अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। विदेशी कंपनियों में आवेदन करना भी सफल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। चुनाव से संबंधित लिया गया निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि भाग्यभाव में बुध का गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास सफल रहेगा । दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो प्रयास करें सफल रहेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से अष्टमभाव में बुध का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी कुछ कड़वाहट आ सकती है फिर भी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा इस अवधि के मध्य किसी अचल संपत्ति को बेचने से बचें, आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। इस ग्रह गोचर के मध्य किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तें जांच परख लें।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से सप्तम भाव में बुध का गोचर मिलाजुला फल देगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा कहा जाएगा किंतु, दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेग । अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल रहेंगे। कोई भी योजना जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके लिए गए निर्णय की सराहना होगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से शत्रुभाव में बुध का गोचर आर्थिक पक्ष के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालेगा। नजला जुखाम एवं खांसी से बचें। ननिहाल पक्ष रिश्ते बिगड़ने किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार मिल सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से पंचमभाव में बुध का जाना आपके लिए अच्छे परिणाम देगा। शिक्षा अथवा प्रतियोगिता की दृष्टि से तो यह उत्तम रहेगा ही प्रेम विवाह के भी यो । दैनिक व्यापारियों के लिए अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से अवसर उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं सद्भाव के योग बनेंगे। धर्म कर्म एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें