फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Horoscope: मई माह में गुरु समेत चार बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Tue, 30 Apr 2024 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मई माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
May Horoscope:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में गोचर कहा जाता है। हर माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर पूरे माह सभी राशियों के जातकों पर रहता है। ऐसे में मई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस मई माह में कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। मई माह में देवगुरु बृहस्पति, शुक्र, बुध और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक जीवन और सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। 

मई माह में ग्रहों का गोचर 
मई के महीने में सबसे पहले देवगुरु अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। बृहस्पति का गोचर बृषभ राशि में 18 साल बाद होने जा रहा है। 01 मई को देवगुरु बृहस्पति दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, सुख, धर्म और संतान के कारक ग्रह माना गया है। इनकी गिनती शुभ ग्रहों में होती है। फिर इसके बाद बुद्धि, गणित और वाणी के कारक ग्रह बुध 10 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 14 मई को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 19 मई को सुख, सौभाग्य, धन और भौतिक सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से मई महीने में मालव्य राजयोग समेत कई राजयोग भी बनेगा। इसके अलावा वृषभ राशि में त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा। मई माह में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए यह महीना शानदार साबित होगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए मई का महीना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना अच्छा और शानदार तरीके से बीतेगा। माह में कुछ खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके कार्यो में कोई भी बाधा नहीं आएगी। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इस माह आपका अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। अतिरिक्त आय के साधन मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। 

May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल


 
विज्ञापन

3 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए मई का महीना पिछले माह की तरह अनुकूल साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपकी अधूरी पड़ी योजनाएं और धन लाभ होगा। करियर के लिहाज से यह महीना अच्छा फल देने वाला होगा। सेहत संबंधी कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। जो लोग बेरोजगार उन्हें इस माह नई नौकरी मिल सकती है। साथी ही विदेश जाने का मौका भी बन सकता है। 

4 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना अच्छा रहेगा। आपको निवेश संबंधी मामलों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यापार में लाभ की बढ़ोतरी होगी। नौकरी की चाहत रखने वाले जातकों को कुछ अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। इस माह आपको कहीं से अतिरिक्त आय के साधन मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और खुद का व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। सेहत के मोर्चे पर पूरे माह अच्छा अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को मई माह में एक साथ कई जगहों से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपको पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ के अवसर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिसमें उनके वेतन में वृद्धि के योग हैं। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें