May Lucky Zodiac Signs 2025: जल्द मई की शुरुआत होने वाली है, जो साल 2025 का पांचवा महीना है। धार्मिक के साथ-साथ मई ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है। इस महीने गुरु, वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध और शुक्र ग्रह की चाल में भी बदलाव होगा। वहीं 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस पूरे माह ग्रहों की विशेष कृपा बरसेगी, इन जातकों को करियर-नौकरी में मनचाहे परिणाम मिल सकते है। आइए इनके नाम जानते हैं...