फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monthly Horoscope: मार्च माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...

Thu, 29 Feb 2024 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मार्च का माह का आरम्भ आपके लिए सुखद समाचारों के साथ होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में तो आशातीत सफलता मिलेगी ही संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थिति बेहतर परिणाम दायक रहेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
अत्यधिक भागदौड़ के कारण अधिक थकान का अनुभव करेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
पूरे माह सम्पूर्ण ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नए सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर आपके लिए कार्य व्यापार की तरफ से उन्नति प्रदान करेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। माह की 09-10 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी सामान्य कर लेंगे किंतु जब तक कार्य पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विवादित मामलों को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। माह की 03-04 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के बावजूद संपूर्ण माह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। गुप्त शत्रुओं से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। किसी नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है सावधान रहें। लेन-देन के मामलों के प्रति अधिक संवेदनशील रहें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। कष्टकर यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अप्रिय समाचार से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। माह की 11-12 तारीख को रहें  जरा बचके।

8 of 12
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
संपूर्ण माह हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अपने साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। माह की 17 -18 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर की अनुकूलता आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बन रह हैं। हर तरह से सुखद समाचार मिलने के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ग्रह गोचर की अनुकूलता आपको विषम परिस्थितियों से लड़ने में शक्ति प्रदान करेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। सरकारी विभागों में किसी भी तरह की नौकरी अथवा टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन भी क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
ग्रह-गोचर अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
तमाम विषमताओं और तनाव के बावजूद ग्रह स्थितियों आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगी। प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। शीर्ष अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें