फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कर्क गोचर 2026: नवंबर तक इन 3 राशि के लोग रहें अलर्ट, नौकरी-व्यापार में शॉर्टकट पड़ेगा भारी

Wed, 30 Sep 2026 10:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2026: मंगल कर्क राशि में विराजमान है। यह समय कुछ राशि वालों के लिए खास, तो कुछ की परेशानियां बढ़ा सकता है। लेकिन इन 3 राशि वालों के लिए मंगल की यह स्थिति अशुभ मानी जा रही है और इस समय जातकों को सभी कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं। वह 12 नवंबर 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल और चंद्रमा दोनों का स्वभाव और प्रभाव एक-दूसरे से अलग माना जाता है। जहां मंगल ऊर्जा, साहस, क्रोध और निडरता के प्रतीक हैं, वहीं चंद्रमा मन, शीतलता और स्थिरता को दर्शाते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह अनोखा संयोग कुछ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। इस दौरान जातकों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहना होगा।
अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

2 of 4
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को इस दौरान थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है, इसलिए कामकाज से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें और अपने जरूरी कामों को सोच-समझकर पूरा करें। इस अवधि में काम में शॉर्टकट लेने या नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकती है। विवाह मार्ग की बाधाएं आपको परेशान करेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे पक्ष पर विचार जरूर करें। इस समय कुछ दिक्कतों के चलते आप अपनी नौकरी में बदलाव तक का प्लान बना सकते हैं। 
बुध वक्री 2026: अक्तूबर में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार, कामकाज और सेहत को लेकर रहें सावधान
विज्ञापन

3 of 4
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। परिवार के लिए समय निकालने या किसी जरूरी काम को पूरा करने की जो योजना आप लंबे समय से बना रहे थे, उसमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ कंपटीशन बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें। इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां पनप सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ सकता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कोर्ट-कचहरी मामले को लेकर आपको जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। अपनी मेहनत और काम की गति पर ध्यान दें और आसान रास्ता अपनाने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।
शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग
अक्तूबर के महीने में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें