फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा असर

Thu, 03 Apr 2025 11:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगल अब मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल कर्क राशि में नीच के होते हैं और ये 6 जून 2025 तक इसकी राशि में रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का गोचर कर्क राशि में कैसा रहेगा - फोटो : adobe stock
भूमि, पराक्रम, साहस और रक्त के कारक मंगल अब मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल कर्क राशि में नीच के होते हैं और ये 6 जून 2025 तक इसकी राशि में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के नीच राशि में आने पर मंगल की शक्तियों में कोई कमी आ सकती है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार मंगल के नीच राशि में आने की वजह से ज्यादा गर्मी, आग और भूकंप जैसी घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते है। 
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कुछ मिलाजुला देखने को मिलता है। परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। योजनाएं विफल हो सकती हैं और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। 

बुध-शनि की युति से इन तीन राशि वालों को अप्रैल माह में मिल सकता है जबरदस्त लाभ

विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल आप के अंदर साहस और ऊर्जा में वृद्धि करेंगे। लक्ष्यों के प्राप्ति में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। 

Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल को मार्गी होंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ और करियर में तरक्की

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल के गोचर करने से परेशानियों का अंत होगा। अधूरे कामों में पूरी तरह से सफलता मिलेगी।  राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
मंगल ग्रह का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। यहां मंगल नीच के हो जाते हैं। ऐसे में जीवन के क्षेत्र में कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। मान-सम्मान में वृद्दि होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आपको संभलकर रहने की अवश्यकता होगी। विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। धन खर्चों में वृद्धि होगी। आपकी  राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का एकादश यानी लाभ भाव में गोचर मिलाजुला रहने वाला होगा। लाभ मिलने के योग हैं और जमीन-जायदाद में निवेश के लिए मंगल का गोचर अच्छा साबित हो सकता है। 
 

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
मंगल के गोचर से भूमिपुत्र मंगलदेव आपके दशम में होंगे। लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। बड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा।

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
कर्क राशि में मंगल का गोचर होने से यह आपके नवम भाव को प्रभावित करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ के मौके बनेंगे। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव निश्चित रूप से लाभदायक ही रहेगा।

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अष्टम के मंगल के कारण आपको इन दिनों वाद-विवादों से बचने का प्रयास करना होगा। 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
सप्तम के मंगल का प्रभाव से कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में लंबित वाद-विवादों से निजात मिलेगी। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अपेक्षाकृत बेहतर ही रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आएगी | 

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
छठे भाव में मंगल का गोचर सेहत में सुधार दे सकता है। कार्यो में गति आएगी। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के खट्टे मीठे अनुभवों का सामना करवाएंगे | कार्य व्यापार में आशातीत उन्नति होगी | 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
पंचम का मंगल आपके लिए शुभ परिणाम दिलाने में कामयाब रहेगा। कारोबार में तरक्की और प्रेम मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला फलकारक ही रहेगा। आयके साधन तो बढ़ेंगे किंतु पढ़ाई में अरुचि के कारण परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें