फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 3 April: मेष और कन्या राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 03 Apr 2025 06:17 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
03 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 03 April: आज रोहिणी नक्षत्र और सौभाग्य योग के संयोग में चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा का संचरण शुक्र की राशि वृषभ राशि में होगा। दैनिक राशिफल में आज कुछ लोग जो बेरोजगार है उन्हे नौकरी के प्रस्ताव आ सकते है। तरक्की मिलने की संभावना है। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास आ सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि को योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके मन में कामों को लेकर उलझन रहेगी। किसी दूसरी नौकरी का भी आपको ऑफर आने की संभावना है। परिवार में किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको अपनी किसी डील को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं और आपको किसी अजनबी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की प्लानिंग करेंगे। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी खड़ा हो सकता है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको अपनी किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप संतान के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आपको किसी के कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बड़े बुजुर्गों से आपकी खूब पटेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप उन्नति की राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि कोई बात परिवार के सदस्यों से छुपा कर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। शेयर मार्केट आदि में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम समय से पूरे होंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिलेगा और उन्हें प्रमोशन आदि भी मिल सकता है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्चों को करें, जिसके लिए आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई काम को लेकर सुझाव दे सकता है, जिस पर आप सोच समझकर अमल करें। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह  फाइनल हो सकती है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर अपने भाइयों से बात कर सकते हैं। आपको नौकरी में किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और आपकी संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे भी आसानी से पूरी कर सकेंगे। छात्रों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपका धार्मिक कामों में आपका खूब मन लगेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कोई बदलाव कर सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी आपकी थोड़ा कमजोर रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। भाई- बहनों से यदि आपको किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको यदि किसी बात को लेकर क्रोध है, तो भी आप उसमें धैर्य बनाए रखें। कामकाज में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी। आपको मानसिक तनाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। दोस्तों के साथ भी आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन को लेकर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें