फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: मंगल का मकर राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sun, 04 Feb 2024 04:46 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
अत्यंत पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 05 फरवरी की रात्रि 09 बजकर 42 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 मार्च शाम 06 बजकर 08 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि पर इनका गोचरकाल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन और सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उच्च राशिगत मंगल धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ाएंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। संवेदनशील निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो यह गोचरकाल उत्तम रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से मतभेद बढ़ने न दें। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से परहेज करें। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा प्रशासनिक विभागों में नौकरी हेतु प्रयास कर रहे हों तो अवसर बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। वीजा आदि के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल आपके लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में तो सफलता दिलाएंगे ही इंजीनियरिंग और सांख्यिकी के क्षेत्र में अच्छा यश प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। उनके स्वास्थ्य के प्रति भी हमेशा चिंतनशील रहें। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर बेहतर रहेगा।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए उच्च राशिगत मंगल मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। सोची समझी रणनीतियां तो कारगर होगी किंतु पारिवारिक कलह और अशांति के कारण कहीं न कहीं तनाव का सामना करना पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियों बेहद अनुकूल रहेंगी। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
 

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा किंतु कहीं-कहीं आपके स्वभाव में उग्रता भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी  निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची समझी सभी रणनीतियां तो कारगर सिद्ध होगी ही आए के साधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी ले रहे हों तो थोड़ा रुकें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से विवाद बढ़ने न दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें