महान साहसी और पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 03 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 57 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं , जहां ये 16 नवंबर की सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई मायनों में तो बेहतरीन सफलता दिलाएगा किंतु शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव लाभदायक ही रहेगा किंतु, कहीं न कहीं अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें फिर भी कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा उनसे रिश्तों के दूरगामी परिणाम होंगे।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो उत्तम रहेगा। गृहस्थों को संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर रहेगा कि इनसब पर समय नष्ट करने की बजाय अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। कोई नया व्यापार आरंभ करना हो तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल ही रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के सुखद समाचारों का सामना करवाएगा किंतु सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्राके समय सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एकबार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे इसलिए अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म और आध्यात्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी दान पुण्य करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता अधिक परेशान कर सकती है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवादों से दूर रहें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इस अवधि के मध्य कोर्ट कचहरी के मामलों में किसी के लिए भी गवाही देने से परहेज करें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। वैवाहिक वार्ता में कुछ अड़चन आ सकती हैं, अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। सरकारी संस्थानों में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से बारहवें व्यय में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भाग-दौड़ और अपव्यय का सामना करवाएंगे। अपने ही लोग नीचे दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। स्वास्थ के प्रति भी अत्यधिक ध्यान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। अपने अगम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर तो आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे फिर भी विवादित मामलों से दूर ही रहें।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल सुखद परिणाम ही देंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद भी गहरा सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों विशेष करके इंजीनियरिंग और साइंस के विद्यार्थियों के लिए तो समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सफलताओं के बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मंगल शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान प्राप्ति के योग। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। मकान अथवा वाहन भी क्रय कर सकते हैं।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव भाग्योन्नति तो देगा ही आध्यात्मिक विकास भी करेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उनके लिए यह समय बेहतरीन परिणाम दायक रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो और अधिक सफल रहेंगे।
मीन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल के अप्रत्याशित प्रभाव स्वरूप आपको हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अत्यधिक सावधान रहें। व्यर्थ के विवादों से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र का करेंगे सावधान रहें।