महान पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल कन्या राशि में गोचर करते हुए 24 सितंबर को शायं 5 बजकर 56 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हो रहे हैं। ये पुनः नए वर्ष 17 जनवरी 2024 को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर पूर्व में उदय होंगे। इनके अस्त होने का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। आतंरिक कलह, आतंकवाद और अराजकता में वृद्धि होगी। इनके अस्त होने के साथ ही कन्या राशि पर बना अंगारक योग का दुष्प्रभाव भी क्षीण हो जाएगा। कन्या राशि वालों के लिए ये तो ये अच्छी खबर है ही अन्य सभी राशियों के लिए इनके अस्त होने का प्रभाव कैसा रहेगा ! इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए अस्त हुए मंगल का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा किन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से ये अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के बड़े लोन लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ये अच्छा अवसर रहेगा। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में अस्त हुए मंगल का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है। प्रेम संबंधों में पड़ी दरार समाप्त होगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा निर्णय लेना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी आपके लिए सुखद समाचार है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में अस्त हुए मंगल का प्रभाव आपको कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति से मुक्ति प्रदान करेगा क्योंकि इस भाव में बना हुआ अंगारक योग का दुष्प्रभाव क्षीण हो जाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। सत्ता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें वाहन दुर्घटनासे बचें और सामान चोरी होने से भी बचाएं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए अस्त मंगल मिलाजुला फल ही प्रदान करेंगे। पारिवारिक कलह विशेष करके छोटे भाइयों से चल रहा मतभेद कम होगा फिर भी धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बनी रहेगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित करते रहेंगे। यहां पर मंगल के साथ गोचर कर रहे सूर्य के शुभ प्रभावस्वरूप समय जैसा है वैसा चलता रहेगा, परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में अस्त हुए मंगल के प्रभाव स्वरूप परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे फिर भी स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे और योजनाएं जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
आपकी राशि में बने हुए अंगारक योग का दुष्प्रभाव कम होगा जिसके परिणामस्वरुप आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने क्रोध को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी फिर भी साझा व्यापार करने से बचें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव गोचर कर रहे अस्त मंगल का दुष्प्रभाव कम होगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ये ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। व्यर्थ झगड़े विवाद से बचें। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो नियम और शर्तों को गंभीरता से जांच कर ही हस्ताक्षर करें।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में अस्त हुए मंगल का प्रभाव न तो बहुत ज्यादा हानि देगा और न ही बहुत लाभ देगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समाचार सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति ध्यान दें तो ही बेहतर रहेगा। शोध परक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में अस्त हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए मिला-जुला ही रहेगा। यद्यपि कहीं न कहीं कार्य व्यापार में शिथिलता आएगी किंतु माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में अस्त हुए मंगल का प्रभाव मिला-जुला फल का रख ही रहेगा यद्यपि कहीं न कहीं कार्य व्यापार में शिथिलता आएगी फिर भी प्रगति दर प्रगति जारी रहेगी। आध्यात्मिक शक्ति का विकास होगा। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में अस्त हुए मंगल के प्रभाव स्वरूप आपको कुछ मानसिक अशांति से राहत मिलेगी किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता ही रहेगा। इस अवधि के मध्य भावनाओं में बहकर निर्णय लेंगे तो नुकसान उठाएंगे। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। तमाम विषमताओं के बावजूद किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है।
मीन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में अस्त हुए मंगल के प्रभावस्वरूप आपके दांपत्य जीवन में चल रही कड़वाहट समाप्त होगी। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते सामान्य होंगे। व्यापारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से बचें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन कर सकते हैं।