फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 September Ka Love Rashifal: : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 23 Sep 2023 09:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार को गहरा बनाने के लिए इसका प्रदर्शन यानि इजहार भी बहुत आवश्यक है। यह रास्ता बाधाओं से भरा हुआ है किन्तु आप दोनों जब एक साथ हैं तो कोई भी मुश्किल आपको प्रभावित नहीं कर सकती।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता हैं कि आपको अपना सोलमेट मिल जाए। दोस्त या प्रेमी के साथ लॉग ड्राइव या घूमने जाने की आपकी लालसा पूरी होगी। कुछ रोमांटिक मोमेंट भी आपकी प्रतीक्षा में हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप आराम या मनोरंजन के मूड में हैं जहाँ रोमांस और यौन सुख आपकी प्राथमिकता है। कार्य या निजी मामलों में कूटनीति आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ध्यान रखें कि सच्चे प्रेम में साथी एक दूसरे को बदलते नहीं हैं बल्कि जैसे हैं वैसे ही अपनाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज कुछ लोग आपके जीवन में समस्या पैदा कर सकते है लेकिन अपने प्रियजनों की मदद से सब कुछ सही हो जायेगा। जहां तक प्रेम संबंधों की बात है आप रोमांचक और मनोरंजक महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):इस समय आपका मन और दिल केवल अपने निवास स्थान पर केंद्रित है। घर को मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। अपने पति/पत्नी से विचार विमर्श कर के आगे की योजनाएं बनाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे। यह समय मनोरंजन, आनंद और रोमांस से भरपूर है। अपने प्रियजनों के साथ इस दिन को मनाने के लिए आप पूरी तरह से तैयार है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है। अपने जानू के साथ किसी यात्रा की भी संभावना है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): बिज़नेस पार्टनर के परिवार से विवाद या धन का घाटा हो सकता है। बिजी कार्यक्रम के कारण आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है। आपको घर और कार्य में संतुलन बनाये रखना होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):सहयोगियों या पड़ोसियों से सम्बन्धित समस्याएं इस चरण को तनावपूर्ण बना सकती हैं। अपने जानू को खुश रखें, ताकि आपके इश्क़ की बगिया और भी महके। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें और एक दूसरे पर भरोसा करें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अभी आप खुद पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं और नया हेयर कट आपके रूप को और भी निखार देगा। पैसे का नुकसान आपको हताश करेगा किन्तु चिंता न करें यह समस्या जल्दी ही दूर होगी।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): भाई बहन या पार्टनर आपसे अधिक समय की मांग कर सकते हैं। निजी मामले और परिवार आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं। आप और आपके लव के बीच कुछ चीज़ों को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपनी इस तकरार को प्यार में कैसे परिवर्तित करना हैं, यह बात आप अच्छे से जानते हैं बस अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें। सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें