फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavya And Shash Rajyog: दशहरा पर इन राशि के जातकों को मिलेगा दोगुना लाभ, पलटेगी किस्मत

Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शश और मालव्य राजयोग - फोटो : amar ujala
Malavya And Shash Rajyog On Dussehra: दशहरा उत्सव नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के अगले दिन मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दशहरा, जिसे विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा मनाने के दो मुख्य कारण हैं: पहला, भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था और दूसरा मां दुर्गा ने महिषासुर के साथ दस दिवसीय युद्ध में उसका वध किया था। इस साल दशहरा 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा  इस साल का दशहरा उत्सव न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास होगा।  क्योंकि दशहरे पर ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ योग बना रही है।  

12 अक्तूबर  2024 को दशहरे के दिन शुक्र तुला राशि में रहेगा, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं कर्मफलदाता शनि भी अपनी ही राशि कुंभ में रहकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इन दो राजयोगों से तीन राशि वालों को बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे।

विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए मालव्य योग और शश योग बहुत शुभ हैं। इन लोगों को अपने करियर में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों का पद भी बढ़ेगा और वेतन भी। बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है। हर स्थान पर भाग्य आपका साथ देगा। कोर्ट कचहरी के मामला आपके पक्ष में होगा। यह आपके सपनों को साकार करने का समय है।
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
शुक्र देव के तुला राशि में रहने के कारण यह इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। शुक्र देव के प्रभाव से आपका व्यक्तित्व और आकर्षक होगा। हर कोई आपकी ओर आकर्षित होगा। आपको अपनी पसंद की नौकरी मिलेगी। आपकी कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जहां भी निवेश करेंगे आपको लाभ मिलेगा। अगर प्रेम प्रसंग चल रहा है तो मामला विवाह तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
दोनों राजयोग मकर राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। त्योहारों  में कारोबार अच्छा रहेगा और आपको अच्छी आमदनी होगी। बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें