Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता खतरे में है, तो कुछ दिनों के लिए अपने कदम पीछे हटाना ठीक रहेगा। घर में रख-रखाव को लेकर तनाव रहेगा। आप मिलनसार हैं और अपनी इस योग्यता से फायदा उठाएंगे। प्रेमिका से बहस हो सकती है। आज आप अपने प्रेमी से उपेक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पुराने प्रेम संबंधों में एक बार फिर से उभार देखने को मिल सकता है। आप अपने नए प्यार की बेझिझक शुरुआत करेंगे। अचानक बॉस से खुशखबरी मिलेगी। जिसे आप पति-पत्नी से शेयर करेगें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): व्यस्तता के कारण पार्टनर समय नहीं दे पायेगा। घर भूमि आदि से लाभ की संभावना है। जीवनसाथी को आपके हर कार्य में रुचि रहेगी। वह अपनी भावना आपको बताना चाहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी से खूब बनेगी। प्रेम के क्षण इकट्ठे बिताएंगे। साथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। लव पार्टनर से मदद मिल सकती है। आज लव लाइफ में बदलाव हो सकते हैं। धन या परिवार को ज्यादा महत्व देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। उसकी नौकरी पर भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है। जिस कारण बेचैन रहेंगे। लवर को विदेश से लाभ या स्कालरशिप मिल सकता है। कुछ लोगों का विदेश में विवाह तय हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेमी के साथ सहज संबंध बनाए रखें। आज सितारे आपके साथ नहीं है। प्रेमी से ब्रेकअप हो सकता है। झूठी शान के लिए यदि आपने झूठ बोला है, तो हो सकता है, वह सामने आ जाए।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका आकर्षण सबको प्रभावित करेगा। पति-पत्नी के बीच मानसिक तनाव बढ़ेगा। बच्चों के खर्चों को लेकर तकरार हो सकती है। विपरीत सेक्स की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। संस्थान में किसी सहयोगी के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव पार्टनर भावनात्मक रहेगा। उसकी भावनाओं की कद्र करें। अपनी बातों को पार्टनर पर न थोपें। इस कारण लव रिलेशन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। विवाहित जोड़ों का आज का दिन अशांति भरा गुजर सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सगाई या विवाह तय होने में रूकावट आ सकती है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। नौकरी की समस्याओं के कारण विवाहित जोड़ों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी के साथ अनबन रहेगी। प्रेम संबंधों में अस्थिरता आ सकती है। खुद पर कंट्रोल रखें। प्रेमी पर हावी न हों। विवाहित जोड़ों के लिये दिन रोमांटिक है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका व्यक्तित्व काफी लोगों को प्रभावित करेगा, जिसके कारण नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। अकेले जातकों को लव पार्टनर मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी को ब्लड प्रेशर की तकलीफ हो सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कुछ लोगों के के जीवन में किसी नए प्रेम की हुई इंट्री का पता पुराने साथी को लग सकता है। ऐसे में अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश करेंगे। दिन तमाम तरह की सरप्राइज से भरा होगा।