फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: इस दिन है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Sat, 14 Sep 2024 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 सितंबर को पितृपक्ष शुरू होगा और इसके अगले दिन ही यानी 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह से शुरू होगा और जब चंद्र ग्रहण लगेगा तब चंद्रमा मीन राशि में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
1 of 4
कब लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2024: इस वर्ष पितृपक्ष के आरंभ होने के साथ ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। पितृपक्ष जिसमें पितरगण स्वर्ग लोक से पृथ्वी लोक में अपने परिजनों से मिलने आते हैं और उनके परिजन उन्हें तर्पण और भोजन अर्पित करके प्रसन्न करते हैं, 17 सितंबर से आरंभ हो रहा है। यह पितृपक्ष 2 अक्तूबर तक चलेंगे। इसके साथ ही पितृपक्ष में चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। 17 सितंबर को पितृपक्ष शुरू होगा और इसके अगले दिन ही यानी 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह से शुरू होगा और जब चंद्र ग्रहण लगेगा तब चंद्रमा मीन राशि में विराजमान होंगे। मीन राशि गुरु की राशि है जहां पर पहले से ही राहुदेव भी मौजूद हैं। इस तरह से 18 सितंबर को राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। आइए जानते हैं पितृपक्ष में ग्रहण लगने के के बारे में जानकारी और इसका असर किन-किन राशियों के ऊपर होगा। 

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 
गणना के मुताबिक इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह से शुरू होगा और करीब 10 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 6 मिनट की होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि 

18 सितंबर को चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे जिस कारण वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। कुंडली का ग्यारहवां भाव लाभ का और इच्छापूर्ति का भाव होता है। ऐसे में आपकी तमाम तरह की इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। अच्छा लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। अचानक से अधूरे रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पैतृक संपत्ति और मित्रों का सहयोग से आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
चंद्रमा आपकी राशि में पांचवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली का पांचवां भाव आपके शिक्षा, संतान, करियर का होता है। ऐसे में आपके ऊपर चंद्रमा के शुभ प्रभाव से जातक विदेश की यात्रा करते हुए पढ़ाई पूरी कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्ति होगी। अपने गुरुजनों और माता-पिता का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए किसी मामले में आपकी जीत हो सकती है, जिससे आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि में यह ग्रहण योग दूसरे भाव में बनेगा। जिससे धन लाभ के योगों का निर्माण होगा लेकिन दूसरा स्थान वाणी का भी होता है जिससे आपको संभलकर बोलना होगा। लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें