फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल खत्म होने से पहले इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी और तरक्की के मिलेंगे मौके

Wed, 18 Nov 2026 12:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Zodiac Signs: साल 2026 के अंत से पहले कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले हैं। केतु और सूर्य का राशि परिवर्तन और शनि का मार्गी होना कई शुभ योग बनाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका लाभ कुछ राशि के जातकों को मिल सकता है। इन्हें नौकरी और करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषियों के अनुसार, साल खत्म होने से पहले ग्रहों की स्थिति में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। साल के अंतिम महीनों में केतु और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं शनि भी मार्गी होंगे। सूर्य का धनु राशि में गोचर उन्हें गुरु की राशि में लेकर आएगा। इसके अलावा, इस दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति से कई शुभ योग भी बनेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों के इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। इन लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का अंत सफलता से भरा हो सकता है। बिजनेस में यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा सेहत से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती दिखेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इस समय कोई सपना भी आप पूरा करने की योजना बनाएंगे, जिसमें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय कई नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ काम करने और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। कारोबार से जुड़े जातक किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।  माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। वहीं, परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर बनेंगे। इसके अलावा, कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं।
नवंबर-दिसंबर इन चार राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, नई नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे शानदार परिणाम
धन लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स: घर में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
विज्ञापन

4 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए साल का अंत अनुकूल रह सकता है। इस दौरान जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।  मेहनत का आपको अच्छा लाभ होगा। 
 

नवंबर-दिसंबर इन चार राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, नई नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे शानदार परिणाम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें