November December Lucky Horoscope 2026: साल 2026 के समाप्त होने से पहले ग्रहों का एक खास संयोग कुछ राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल सिंह राशि में विराजमान होकर गुरु के साथ युति बना रहे हैं। वहीं, बुध और शुक्र मार्गी चाल से गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा, सूर्य भी मंगल की राशि में विराजमान हैं। अगले महीने ग्रहों की स्थिति में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें राहु-केतु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी शामिल है। ऐसे में ग्रहों की यह विशेष स्थिति साल 2026 के अंत तक कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रह सकती है। इन जातकों को नौकरी, बिजनेस और जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।