फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतु का गोचर इन तीन राशि वालों की परेशानियां करेगा दूर, नौकरी, गाड़ी और घर खरीदने के सपने होंगे पूरे

Thu, 15 Oct 2026 01:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Transit 2026 Horoscope: ज्योतिषियों के अनुसार, केतु का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों का भाग्योदय कर सकता है। इसके अलावा, परिवार और रिश्तों में चल रही उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। वहीं, व्यापार में मनमुताबिक अनुकूल परिणाम मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
1 of 4
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला
Ketu Transit 2026 Horoscope: साल 2026 के अंत में ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में केतु का चंद्रमा की राशि में गोचर कुछ जातकों के लिए खास माना जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, वहीं घर, गाड़ी और सुख-सुविधाओं से जुड़े सपने पूरे होने की उम्मीद भी बढ़ सकती है। ऐसे में यह समय किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, गाड़ी-मकान से लेकर नौकरी तक के सपने होंगे पूरे
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए केतु का गोचर जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको मानसिक रूप से राहत महसूस हो सकती है। निवेश क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। आपकी मेहनत को पहचान मिलने के साथ ही नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला साबित होगा।
31 अक्तूबर को होगा साल 2026 का बड़ा गोचर, इन 4 राशि के लोगों का मजबूत होगा भाग्य और पूरे होंगे सभी सपने
विज्ञापन

3 of 4
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय कुछ मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने की उम्मीद है। व्यापार में यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान हैं, तो उसका समाधान मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी या कोई बिजनेस आपको मिल सकता है।
कलात्मक योग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, शुक्र-चंद्र की युति से बढ़ सकती है सुख-समृद्धि
विज्ञापन

4 of 4
Ketu Transit 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर कई मामलों में खास रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर मिलने की संभावना है।नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। इस समय आप कोई बड़ा काम करने की योजना भी बनाएंगे, जिसमें सफलता मिलने की पूरी संभालवाएं रहेंगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखने से आपसी समझ बेहतर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

31 अक्तूबर को बनेगा ध्वज योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और कमाई के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें