फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई वर्षों बाद केतु करेंगे कर्क में गोचर, 2027 से 2028 तक इन तीन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन

Fri, 27 Nov 2026 11:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Kark Rashi Gochar 2026: 5 दिसंबर को केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानें इस गोचर से किन तीन राशियों के भाग्य में चमक, तरक्की और मान-सम्मान बढ़ने के योग बनेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 4
Ketu Kark Rashi Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Ketu Kark Rashi Gochar 2026: छाया ग्रह केतु जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 5 दिसंबर 2026 को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में उनका यह गोचर कई वर्षों बाद होने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, केतु का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस दौरान इन जातकों के भाग्य में चमक आ सकती है और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा नाम और प्रतिष्ठा बढ़ने के पूरे योग बनेंगे। आइए जानते हैं, केतु के इस गोचर से किन तीन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है।
राशिफल 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर, जानिए 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Ketu Kark Rashi Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए केतु का गोचर खास रहने वाला है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। इसके अलावा मेहनत और लगन के दम पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ा सपना इस समय पूरा होगा। आपको भविष्य में धन लाभ के योग बनेंगे। रिश्तों में अपनापन और सम्मान बढ़ने की संभावनाएं हैं।
5 दिसंबर को राहु करेंगे मकर राशि में गोचर, जानिए 2027 में सभी 12 राशियों के जीवन क्या होंगे बदलाव?
विज्ञापन

3 of 4
Ketu Kark Rashi Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा आप करेंगे।
फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान
विज्ञापन

4 of 4
Ketu Kark Rashi Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए केतु का गोचर शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए लोगों से मिलना जुलना आपका रहेगा। इसी के साथ कोई बड़ा काम भी इस समय आप शुरू कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। 
फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें