rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर द्वादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यय,एकांत,कारावास,विदेश और मोक्ष का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर केतु चौथे,छठे और आठवें पर दृष्टि डालेंगे। बारहवें भाव में केतु का गोचर अच्छा फल देने वाला कहा गया है। इस समय केतु की कृपा से आप उदार होंगे और गरीबों की भलाई में आपका धन खर्च होगा। इस गोचर काल में विदेशी संबंधों से मुनाफा दिखाई पड़ रहा है। इस समय गुप्त विद्या और तंत्र मंत्र में रूचि और बढ़ जायेगी। जो पुरानी वस्तुओं को बेचने का काम करते है उन्हें बढ़िया मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरी के काम से बड़ी यात्राएं होगी जो सफल रहेगी।