लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी खास अवसर या सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आज का दिन खुशियों भरा है। संचार, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से आप अपने दिल के सबसे करीबी को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ समय बिताएं। अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। हमदर्दी, मुहब्बत और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज़ हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अच्छे से पता है और आप आज अपने रास्ते में आने वाली हर समस्या से निपटने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दो चाहने वालों के बीच सम्मान, प्रशंसा और सराहना होना अवश्य है। याद रखें कई बार एक मुस्कुराहट भी वो कमाल कर जाती है जो कोई अन्य चीज़ नहीं कर पाती।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप किसी स्पेशल व्यक्ति के रूप रंग व आकर्षण से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में बड़े कदम उठाने के लिए दृढ संकल्प के साथ साथ ध्यान को केंद्रित होना बेहद ज़रूरी होता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने अहंकार को छोड़कर इस समय पूरे जोश से रोमांटिक जीवन के इन लम्हों का स्वागत करें। आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं। आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अब आप नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं लेकिन अभी समय उचित नहीं हैं इसलिए इन कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इनका सामना करें। प्यार में अपने प्रिय से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है जहाँ आपके नए दोस्त बनेंगे और आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी सहायता करेंगे। आपका पार्टनर और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने साथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझते है और उसका पूरा सम्मान भी करते है। प्रेम जीवन और रोमांस में आयी समस्याएं आपके सम्बन्ध को कमजोर नहीं कर पाएंगी बल्कि इससे आप दोनों और भी नजदीक आएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): काफी समय से बचा हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे जिससे आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको संतुष्टि मिलेगी। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें।