फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा, सौभाग्य में होगी वृद्धि

Sat, 19 Oct 2024 02:54 PM IST
श्वेता सिंह गुंजन वार्ष्णेय,ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
करवा चौथ 2024 - फोटो : अमर उजाला
Zodiac Signs and Karwa Chauth: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत रखने का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलते हैं। शास्त्रों में इस व्रत को अखंड सौभाग्य देने वाला बताया गया है। इसलिए इस दिन महिलाएं नए कपड़ों के साथ-साथ 16 श्रृंगार भी करती हैं। महिलाओं के अलावा पुरुष भी नए कपड़े पहनते हैं।
बारह राशियां और नौ ग्रह भाग्य का संचालन करते हैं, इसलिए करवा चौथ पर राशि अनुसार उपाय आपके सौभाग्य वृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करते हैं। राशि स्वामी को अनुकूल बनाकर एवं उपाय करने पर करवा चौथ व्रत पूजन का प्रतिफल दोगुना हो जाता है। आयी जानते हैं विस्तार से। 

विज्ञापन

2 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
मेष राशि: मेष राशि का स्वामी मंगल है, माता पार्वती को लाल पुष्प चढ़ाएं और लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजन करें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
वृष राशि : राशि स्वामी शुक्र, माता पार्वती को सफेद पुष्प चढ़ाएं और चमकीले वस्त्र धारण कर करवा चौथ पूजन करें।

4 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
मिथुन : राशि स्वामी बुध, पूजन में दुर्वा घास अवश्य चढ़ाएं और हरे वस्त्र धारण कर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
कर्क : राशि स्वामी चंद्र, पूजन में अक्षत का उपयोग अवश्य करें और करवा माता की कथा करते समय मोती के आभूषण धारण करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
सिंह : राशि स्वामी सूर्य, माता पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं और पूजन के समय नारंगी रंग के परिधान धारण करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
कन्या : राशि स्वामी बुध, पूजन के लिए हरी साड़ी, हरी चूड़ी एवं पन्ने के आभूषण से अपना शृंगार करें।

8 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
तुला : राशि स्वामी शुक्र, पूजन के लिए सफेद पुष्प, अक्षत चढ़ाएं और अपने श्रृगांर में चांदी के आभूषण एवं इत्र का उपयोग करें।

9 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
वृश्चिक : राशि स्वामी मंगल, भोग में लाल फल चढ़ाएं और लाल रंग के परिधान धारण कर करवा माता का पूजन करें।

10 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
धनु : राशि स्वामी बृहस्पति, माता पार्वती को पीले फूल चढ़ाएं और परिधान में पीले वस्त्र धारण करें।

11 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
मकर : राशि स्वामी शनि, शृंगार में काजल का उपयोग अवश्य करें और नीले वस्त्र धारण करें।

12 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
कुंभ : राशि स्वामी शनि, पूजन में गुलाब जामुन का भोग लगाएं और ऑक्सीडाइज्ड आभूषण धारण कर पूजन करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा - फोटो : amar ujala
मीन : राशि स्वामी बृहस्पति, पीले फूल, पीले फल अवश्य चढ़ाएं और स्वर्ण आभूषण धारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें