फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ग्रह का 31 दिसंबर तक वक्री होना इन राशि के लोगों के लिए रहेगा फायदेमंद, होगा धन लाभ

Sun, 10 Sep 2023 03:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : iStock
सभी ग्रहों में सबसे शुभ और लाभकारी ग्रह माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह बीते 4 सितंबर 2023 को वक्री हो गए हैं। जो 31 दिसंतबर तक वक्री रहेंगे फिर इसके बाद मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख, समृद्धि, ज्ञान, धन, वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाला ग्रह मान जाता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं उनके जीवन में हमेशा ही सुख और सौभाग्य रहता है। गुरु ग्रह मीन और धनु राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। गुरु का राशि परिवर्तन या उनका मार्गी या वक्री होना बहुत ही खास महत्व होता है। गुरु ग्रह के वक्री होने से वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा लेकिन 3 राशि के लोगों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहने वाला होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां जिनके ऊपर गुरु का शुभ प्रभाव रहेगा। 

Weekly Horoscope (11-17 September): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु ग्रह का 31 दिसंबर 2023 तक मेष राशि में वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभकारी रहने वाला होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि से 9वें और 12वें भाव के स्वामी होकर विराजमान रहेंगे। यह आपके लिए अच्छा संकेत है। कार्यों में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रगति देखने को मिलेगी। धर्म-कर्म में ज्यादा मन लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बहुत अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अचानक से धन लाभ और जीवन में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना बहुत ही अनुकूल रहने वाला साबित होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि से सातवें भावें विराजमान होंगे। आपकी इनकाम में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नए-नए कार्य आपको करने का मौका मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने के संकेत हैं। सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाएगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। सभी तरह इच्छाएं पूरी होंगी और अच्छी सेहत रहेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें