फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanu Rashi 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2026

Sat, 06 Dec 2025 12:08 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर

सार

Jupiter Transit 2026 Astrology: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि धनु राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बृहस्पति गोचर 2026 - फोटो : Amar Ujala
Jupiter Transit 2026 Effect On Sagittarius: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है। 

साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। फिर 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 

इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री (वक्री चाल) हो जाएंगे। ऐसे में देव गुरु का 3 राशियों में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है। आइये समझते है कि धनु राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।

Kanya Rashifal 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें कन्या राशि वालों को क्या मिलेगा?
Guru Gochar 2026: बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें 2026 में वृश्चिक राशि के लिए आएंगे कैसे बदलाव
विज्ञापन

2 of 5
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)   - फोटो : Adobe Stock
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)  
इस अवधि में गुरु आपके सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन, साझेदारी और संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं विवाहित जीवन में मधुरता खटास में बदलने से बचाने के लिए संवाद में संयम आवश्यक होगा। व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी समझौता सोच–समझकर करना ही लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होगी। कानूनी मामलों या दांपत्य विवादों से दूरी बनाए रखना बुद्धिमानी होगी। यह समय आपको रिश्तों की परख कराएगा, जो संबंध मजबूत होंगे, वे और गहरे होंगे, और कमजोर रिश्तों की वास्तविकता सामने आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्तूबर 2026) - फोटो : Adobe Stock
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्तूबर 2026) 
यह अवधि अत्यंत शुभ मानी जाएगी, क्योंकि गुरु आपके अष्टम भाव में उच्च के होंगे और अचानक लाभ के योग बनाएँगे। पैतृक संपत्ति, बीमा, टैक्स या पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। जो लोग शोध, गूढ़ विषयों, चिकित्सा या अध्यात्म से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष उन्नति का रहेगा। जीवन में रुके हुए कार्य अचानक पूरे होने लगेंगे। मानसिक रूप से आप अधिक गहराई और परिपक्वता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, खासकर पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है। यह समय जीवन के रहस्यों को समझने और भीतर से मजबूत बनने का है, जिससे भविष्य में आप अधिक संतुलित और आत्मनिर्भर बनेंगे।

4 of 5
गुरु सिंह राशि में  (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)  - फोटो : Adobe Stock
गुरु सिंह राशि में  (31 अक्तूबर से 13 दिसम्बर 2026) 
अब गुरु आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे भाग्य का साथ स्पष्ट रूप से मिलता दिखाई देगा। करियर में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे और आपके प्रयासों को सही दिशा मिलेगी। पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कोई लंबी यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है। समाज में मान–सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके विचारों को गंभीरता से सुनेंगे। यह समय दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ कहा जाएगा, क्योंकि भाग्य इस समय आपका खुलकर साथ देगा।

Tula Rashifal 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल
Singh Rashifal 2026: बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें सिंह राशि के लिए कैसा रहने वाला है 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री - फोटो : Adobe Stock
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
गुरु के वक्री होने से भाग्य संबंधी मामलों में कुछ विलंब या असमंजस उत्पन्न हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अटक सकता है या योजना अपेक्षा से धीमी गति से आगे बढ़ सकती है। इस समय अधूरे कार्यों और पुराने निर्णयों की समीक्षा करना आवश्यक होगा। पिता या वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यात्रा में सावधानी रखें और कानूनी या कागजी कार्य सोच–समझकर करें। आध्यात्मिक रुझान और भी गहरे हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यह समय सीखने और आत्म-विश्लेषण का है। यदि आप धैर्य और सतर्कता रखेंगे, तो आने वाला वर्ष और अधिक उन्नति के लिए तैयार करेगा।

बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव
मेष राशि तुला राशि 
वृषभ राशि   वृश्चिक राशि 
मिथुन राशि  धनु राशि  
कर्क राशि   मकर राशि 
सिंह राशि   कुंभ राशि  
कन्या राशि   मीन राशि 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें