फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 06 December: कर्क और तुला राशियों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, जानें आज का लव राशिफल

Sat, 06 Dec 2025 07:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: ज्योतिषीय दृष्टि से आज प्रेम जीवन पर शुक्र का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। पूरे दिन रिश्तों में समझ, प्यार और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। जिनका प्रेम संबंध चल रहा है, उन्हें खास मधुरता महसूस होगी, वहीं विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 13
06 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Horoscope 06 December in Hindi:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के प्रेम जीवन का मुख्य आधार उसकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति होती है। जब शुक्र शुभ और सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में समझदारी, भावनात्मक जुड़ाव और सामंजस्य बढ़ता है, वहीं झगड़े और गलतफहमियाँ कम होती हैं। इसका असर न केवल प्रेमी-प्रेमिका के बीच के रिश्तों पर पड़ता है, बल्कि विवाहित जीवन में भी जीवनसाथी के साथ तालमेल और मधुर संबंध बनाए रखने में मदद करता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए विशेष रूप से अनुकूल नजर आ रहा है। पूरे दिन आपसी समझ और सहयोग बना रहेगा, और रिश्तों में नयापन व रोमांच का अनुभव होगा। यह समय उन लोगों के लिए भी शुभ है जो अपने प्रेम जीवन में नई शुरुआत करना चाहते हैं। जिनका वैवाहिक जीवन है, उनके लिए यह संकेत है कि जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और छोटी-मोटी गलतफहमियों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा।
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
 

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ समय कम बिताने की वजह से लव पार्टनर नाराज हो सकता है। नए मित्र या नए प्रेम संबंध बनने से प्रेमी में अविश्वास की भावना हो सकती है। कुछ जातकों को प्रेम में धोखा भी मिल सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांस और खुशी से भरा दिन है। प्रेम संबंध में आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल या बाहर किसी गतिविधि के दौरान नया साथी मिल सकता है। प्रेमी के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जाने का समय अनुकूल रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन मधुर और रोमांटिक रहेगा। विवाहित लोगों को रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए पहल करनी होगी। आपका प्रेमपूर्ण व्यवहार साथी को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): विवाह के योग बन रहे हैं। प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है। परिवार के सामने अपने प्रेमी को पेश करने या विवाह का जिक्र करने का समय अनुकूल रहेगा। नए प्रेम संबंध बनने की संभावना भी है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): विवाहित दंपत्तियों को अचानक खर्च या अनबन का सामना करना पड़ सकता है। शादी के योग हैं, लेकिन घर में कलह की वजह से देरी संभव है। प्रेमी को गिफ्ट देने से रिश्ता बेहतर होगा। अपने आप को संवारने के लिए पार्लर जाना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विवाहित जीवन में तनाव रह सकता है। संयम और अनुकूलता बनाए रखना जरूरी है। वक्री शनि के प्रभाव से छोटे-छोटे विवाद हो सकते हैं। अपने आप को किसी क्रिएटिव कार्य में व्यस्त रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): विवाह करने का मन है तो प्रस्ताव देने का समय अनुकूल है। अपनी बेचैनी रिश्तों में न आने दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे और प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके प्रेम संबंध पर किसी की नजर लग सकती है। छोटी-छोटी बातों पर मन-मुटाव हो सकता है। ब्रेकअप का डर भी रहेगा। माता से लाभ मिल सकता है। प्रेमी के साथ अधिक समय बिताना फायदेमंद रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच पुरानी लड़ाई खत्म होगी। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। जिनका विवाह या रिश्ता टूट चुका है, उन्हें थोड़ी कोशिश करने पर फिर से मिलन हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर या अन्य कारणों से परेशानी हो सकती है। साथी कुछ असंभव मांग कर सकता है। घरवालों का साथ मिलेगा। युवा जातकों को नया साथी मिलने की संभावना है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंध कायम रह सकते हैं। माता से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक प्रेम संबंध या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से प्रेमी उदास हो सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंध में असंतोष महसूस होगा। साथी के साथ तालमेल नहीं बनेगा। तनावपूर्ण दिन हो सकता है। लव पार्टनर पर अधिक खर्च करने के योग हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें