गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)
- फोटो : adobe stock
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)
अब गुरु आपके छठे भाव में उच्च के होंगे, जिससे शत्रु, ऋण और रोग से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पर आप अपनी मेहनत से आगे निकलेंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। यदि आपने लोन लिया है तो उसे चुकाने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। हालांकि काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। यह समय आपको अनुशासन और संघर्ष की सीख देगा, और आप पहले से अधिक मजबूत बनकर उभरेंगे।