फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Lucky Rashifal : इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों को होगा धन लाभ, नौकरी-निवेश के मिलेंगे मौके

Mon, 08 Dec 2025 12:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 December 2025: दिसंबर के इस सप्ताह में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग प्रभावशाली रहेगा। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को करियर में सफलता मिल सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 December 2025 - फोटो : अमर उजाला
Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 December 2025: दिसंबर के नए सप्ताह का प्रारंभ हो चुका है। इस सप्ताह शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग प्रभावशाली रहेगा। इसके अलावा ग्रहों के सेनापति मंगल धनु राशि में गोचर कर चुके हैं और वह यहां से राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। वहीं सूर्य वृश्चिक और चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस सप्ताह विशेष कृपा रहने वाली हैं। इसके प्रभाव से इन जातकों को बिजनेस में मुनाफा, करियर में मनचाहा लाभ, रिश्तों में खुशियां प्राप्त हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 December 2025 - फोटो : amar ujala
मेष राशि
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको घर-परिवार में खुशियां प्राप्त होंगी और किसी प्रिय सदस्य के आगमन से जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। इसके अलावा ग्रहों के शुभ प्रभाव से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है, जिस कारण कोई भी नया काम करने से मनचाहा फल प्राप्त होने वाला है। आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। इस समय आपका मन व्यापार को आगे तक ले जाने में खूब लगेगा और इससे लाभ भी मिलेगा। नौकरी वाले इस सप्ताह अच्छा लाभ कमा सकते हैं। ग्रहों के प्रभाव से आपका काम और नाम दोनों बढ़ेगा।

Vastu Tips For Broom: झाड़ू लगाने की ये आदत बन सकती है आर्थिक तंगी का कारण, जरूर जान लें ये नियम
विज्ञापन

3 of 4
Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 December 2025 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपको अचानक से निवेश से लाभ की भी संभावना है। हालांकि, सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। कला के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से संपर्क आपके बनेंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद रहेगी और साथ ही आप किसी छोटे-मोटे काम का प्रारंभ भी करेंगे। नौकरी वाले इस सप्ताह अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

Mangal Gochar 2025: मंगल का गोचर देगा सुपरलक, करियर, धन व सम्मान में बड़ी छलांग लगाएंगी ये राशियां
विज्ञापन

4 of 4
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नौकरी की प्राप्ति होती दिख रही है। कार्यस्थल पर मनचाहा काम आपको खुशियां प्रदान करेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब होंगे। घर से दूर नौकरी करने वालों को जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही भाई-बंधुओं की मदद से किसी बड़े कार्य को संपन्न करने में भी कामयाबी हासिल होती दिख रही है। अपनी वाणी और व्यवहार पर रखा गया नियंत्रण आपको पहले के मुकाबले बेहतर बनाएगा। मार्केट में साख बढ़ेगी और आपका व्यापार भी लोगों तक पहुंचेगा। जो लोग नई शुरुआत करना चाहते थे, उन्हें सही दिशा मिलेगी।

 

Kharmas 2025: 15 या 16 दिसंबर कब लगेगा खरमास ? जानें इस समय क्या करें और क्या न करें
Ekadashi 2026: जानें यज्ञ से भी अधिक फलदायी एकादशी व्रत की तिथियां, साल 2026 कब-कब पड़ेंगी
iframe width="815" height="459" src="https://www.youtube.com/embed/EN-Bqoc40u0" title="हस्तरेखा बताता है आपके लवलाइफ के बारे में बहुत कुछ जानिए कैसे #palmistry #astroloy #hastrekha #india" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen>डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें