अगर आप हर दिन मां दुर्गा की पूजा करेंगे, तो आध्यात्मिक रूप से भी ऊर्जा बनी रहेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
देवगुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने से मेष राशि के जातकों के आत्मबल और आत्मविश्वास में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। यह समय आपको नए अवसरों की ओर अग्रसर करेगा, विशेषकर कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं जो पहले थकाऊ लगती थीं, अब लाभदायक सिद्ध होंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो जातक विवाह योग्य हैं, उनके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और किसी पुराने निवेश या अटके हुए धन से अचानक लाभ की संभावना बन रही है। इस अवधि में आप जितना मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे, उतना ही अच्छा निर्णय ले पाएंगे। अगर आप हर दिन मां दुर्गा की पूजा करेंगे, तो आध्यात्मिक रूप से भी ऊर्जा बनी रहेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।