फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेगी सफलता

Tue, 12 Aug 2025 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्तूबर माह में देवगुरु बृहस्पति गोचर करने वाले हैं। जिसमें गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
कर्क राशि में गुरु का गोचर - फोटो : adobe stock
अक्तूबर माह में सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। देवताओं के गुरु और शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं और कई तरह के शुभ योगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दे कि गुरु इस वर्ष अतिचारी होकर राशि बदलते थे। यानी गुरु की चाल तेज होगी जिसके कारण जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के ऊपर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। कर्क राशि पर चंद्र ग्रह आधिपत्य है और गुरु-चंद्रमा की आपस में मित्रता है। आइए जानते हैं गुरु के अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने से कौन-कौन सी राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ। 

मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने से कर्क राशि वालों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभफलदायी साबित होगा। गुरु आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर होंगे। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के नए-नए अवसर बनेंगे। आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

Vish Yog: 30 साल बाद बन रहा खतरनाक विष योग, इन राशि वालों को होगी धन और सेहत की हानि

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में गुरु करियर और कारोबार के भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रमोशन के योग बनने से आपको काफी खुशी मिलेगी। इस दौरान नई नौकरी के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको कोई नई डील मिल सकती है। आपको कुछ पुराने निवेश से अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। 

Triekadash yog: शनि-अरुण के शुभ योग में 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, खुलेंगे धन के द्वार

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
गुरु ग्रह का गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। दरअसल गुरु ग्रह आपके भाग्य और विदेश के स्थान पर गोचर होंगे। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार के मामले में आपको तरक्की और लाभ मिल सकता है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे योग बन सकते हैं। इसके अलावा आपके अधूरे काम पूरे होंगे और आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा। 

Luckiest Zodiac: इस सप्ताह इन राशि के लोगों को व्यापार में मिलेगा मनचाहा लाभ, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें