Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 12 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां आज परिवार वालों की मदद से दूर होगी। रिश्तों में प्रेम और मिठास के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। इस दौरान विवाह की इच्छा रखने वालों को कोई योग्य साथी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आज पूरा करेंगे। आप उन्हें डिनर या सिनेमा घर लेकर जा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ प्रेम में पहल करें। आप अपने रिश्ते में विश्वास और सच्चाई बनाए रखेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, जिससे मन हल्का और सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के लिए कोई पार्टी का आयोजन भी आज आप कर सकते हैं। विवाहित जोड़े खुद को अनावश्यक बहस और वाद-विवाद में उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि परिवार वालों को आपका प्रेम रिश्ता पसंद आ सकता है। बात शादी तक जाने के योग बन रहे हैं। हालांकि सिंगल लोगों को भी उनका प्रेम साथी मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार और दोस्तों दोनों का साथ आपके इस रिश्ते को और मजबूत करेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में चल रही परेशानियां बनी रहेंगी। आपको धैर्यवान रहना होगा अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। रिश्ते में गोपनीय रूप से उत्पन्न होने वाली किसी भी शिकायत को दूर करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी भी नए रिश्ते में जाने से पहले परिजनों से बात करें। अगर किसी दोस्त के साथ घूमने का प्लान आप बना रहे थे, तो आज उनके साथ एक अच्छा समय बिताएंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुरानी बातों को याद करते हुए भावुक होंगे। अपने रिश्ते में कुछ प्रगति करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): साथी से झगड़ा होने पर मन दुखी रहेगा। आपको याद सता सकती हैं, इसलिए रिश्तों में बात सुलझाने की पहल करें। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। अचानक अपनी पुरानी प्रेमिका से मुलाकात होगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों को क्रश की ओर से कोई उपहार मिलेगा। दोस्ती रिश्ते में बदलेगी। मन प्रसन्न रहने वाला है। भावनाओं को व्यक्त करें लेकिन कूटनीतिक तरीके से।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने रिश्ते में विश्वास और सच्चाई बनाए रखेंगे। आपका रोमांटिक पार्टनर भी आपके लिए सब अच्छा चाहता है, इसका एहसास होगा। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।