June Planetary Alignment 2026: कुछ दिनों बाद जून माह की शुरुआत होने वाली है। महीने की शुरुआत में गुरु का कर्क राशि में गोचर होने वाला है, जो कई राशियों के भाग्य को चमका सकता है। इसके अलावा कुछ समय बाद शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं जून के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर बुद्धि, आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र से जुड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं। फिर सेनापति मंगल का वृषभ राशि में गोचर भी जून में होगा।