फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Grah Gochar: जून माह में कई बड़े ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Thu, 21 May 2026 09:28 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

June 2026 Rashifal: जून 2026 में गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे बड़े ग्रहों के गोचर से गजलक्ष्मी, हंस और रूचक राजयोग का निर्माण होगा। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
1 of 13
जून मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
June Grah Gochar: जून 2026 ग्रहों की चाल और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से अनेक शुभ और प्रभावशाली राजयोग का निर्माण होगा। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचर के कारण जून माह में गजलक्ष्मी योग, हंस राजयोग और रूचक राजयोग जैसे कई शुभ योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राजयोगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं कई लोगों को धन लाभ। नौकरी में तरक्की। व्यापार में उन्नति और पारिवारिक सुख मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक जून 2026 का मासिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। - फोटो : amar ujala

मेष मासिक राशिफल 

  • जून 2026 मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। राहु और केतु के प्रभाव से स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। हालांकि आध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी।
  • करियर में काम का दबाव अधिक रह सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलने में समय लग सकता है। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा।
  • आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। परिवार और जरूरी कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।
  • पारिवारिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है। शांत रहकर बातचीत करने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।
  • स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। आंखों में जलन। कमजोरी और मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ मासिक राशिफल 
  • जून 2026 वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक और लाभकारी रह सकता है। शनि और बृहस्पति की शुभ स्थिति से जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन घरेलू खर्च भी बढ़ सकते हैं।
  • करियर में सफलता और प्रगति मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं जबकि व्यापारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं।
  • आर्थिक मामलों में यह महीना अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ और बचत के योग बन रहे हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखद रहने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सहयोग और आपसी समझ बेहतर होगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
  • स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा रह सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

 

4 of 13
पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मिथुन मासिक राशिफल  

  • जून 2026 मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन बुध की शुभ स्थिति से आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी।
  • करियर के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नई डील और अच्छा लाभ संभव है, लेकिन कार्यभार और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
  • आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि घरेलू खर्च बढ़ने से बजट पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। रिश्तों में समझ और विश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्सा और अहंकार से दूरी बनाना जरूरी होगा, वरना तनाव हो सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। परिवार के साथ जुड़ाव मजबूत रहेगा और घर में संतुलन बना रहेगा।
  • स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी है। कंधे, गर्दन और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
गलतफहमियों से बचने के लिए संयम जरूरी है। - फोटो : amar ujala
कर्क मासिक राशिफल 
  • कर्क राशि के लिए जून 2026 सामान्य से मिला-जुला लेकिन पिछले साल से बेहतर रहेगा। शनि के प्रभाव से करियर और जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।
  • करियर में असंतोष या नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। विदेश जाने या ट्रांसफर के योग भी हैं। 15 जून के बाद कार्यक्षेत्र में सुधार और नए अवसर मिल सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में खर्चे बढ़ सकते हैं और बजट पर दबाव रहेगा। महीने के दूसरे भाग में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होगी।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव और बहस की संभावना है। गलतफहमियों से बचने के लिए संयम जरूरी है।
  • पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शुक्र के प्रभाव से संबंधों में कुछ सुधार और स्थिरता भी बनी रहेगी।
  • स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। पेट, पैरों, जांघों और नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
खर्चों में बढ़ोतरी और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala
सिंह मासिक राशिफल 
  • जून 2026 में सिंह राशि के लिए राहु सातवें भाव, केतु पहले भाव, बृहस्पति ग्यारहवें भाव और शनि आठवें भाव में रहेंगे, जिससे जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
  • करियर में शनि के प्रभाव से रुकावटें और धीमी प्रगति रहेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन बृहस्पति के कारण नए अवसर और सफलता के योग बन सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति औसत रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, इसलिए धन प्रबंधन जरूरी होगा।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में बृहस्पति से सुधार और समझ बढ़ेगी, लेकिन राहु-केतु के कारण गलतफहमियां और बहस संभव हैं।
  • पारिवारिक जीवन में अहंकार और विवाद से तनाव बढ़ सकता है। संयम और धैर्य से रिश्तों को संभालना जरूरी रहेगा।
  • स्वास्थ्य में पैरों, कंधों और जांघों में दर्द या थकान की समस्या हो सकती है। तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
अप्रत्याशित आय या लोन के जरिए लाभ मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
कन्या मासिक राशिफल 
  • जून 2026 में सिंह राशि के लिए राहु छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में रहेगा। राहु से साहस और संघर्ष क्षमता बढ़ेगी, लेकिन केतु के कारण स्वास्थ्य और संबंधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
  • करियर में शनि सातवें और बृहस्पति दसवें भाव में होने से काम का दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मेहनत के बावजूद मान्यता कम मिल सकती है और कुछ लोगों को नौकरी बदलने की स्थिति भी बन सकती है।
  • आर्थिक स्थिति में शुक्र ग्यारहवें भाव में होने से धन लाभ और वित्तीय सुधार के अवसर मिलेंगे। अप्रत्याशित आय या लोन के जरिए लाभ मिल सकता है।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में शुक्र के प्रभाव से रिश्तों में सुधार और मजबूती आएगी, पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
  • पारिवारिक जीवन में कभी-कभी अहंकार और बहस की स्थिति बन सकती है, लेकिन कुल मिलाकर रिश्तों में संतुलन और सहयोग बना रहेगा।
  • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिरदर्द, पाचन समस्या और कमजोरी महसूस हो सकती है। नियमित दिनचर्या जरूरी होगी।

8 of 13
पार्टनरशिप में भी लाभ की संभावना है और प्रगति के योग मजबूत हैं। - फोटो : amar ujala
तुला मासिक राशिफल
  • जून 2026 में तुला राशि के लिए शनि छठे भाव में और बृहस्पति दसवें भाव में रहेंगे जिससे जीवन में सकारात्मक परिणाम और प्रगति के योग बनेंगे। केतु ग्यारहवें भाव में होने से आत्मविश्वास और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
  • नौकरी और व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। बृहस्पति के प्रभाव से नए अवसर और विदेश से जुड़े काम मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में भी लाभ की संभावना है और प्रगति के योग मजबूत हैं।
  • धन लाभ में वृद्धि होगी। निवेश और व्यापार से फायदा मिल सकता है, लेकिन राहु के कारण अप्रत्याशित खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
  • रिश्तों में तालमेल और समझ बढ़ेगी। शादी और नए रिश्तों के लिए समय अनुकूल है, हालांकि कभी-कभी हल्की परेशानियां आ सकती हैं।
  • परिवार में खुशियां और सामंजस्य बना रहेगा। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
  • गले, आंखों और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। तनाव और थकान से बचना जरूरी होगा।

9 of 13
शेयर, निवेश या सट्टे से फायदा मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक मासिक राशिफल
  • जून 2026 में राहु की स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, जबकि बृहस्पति नौवें भाव में और शनि पांचवे भाव में रहेगा। केतु दसवें भाव में होने से आध्यात्मिक और ज्ञान संबंधी लाभ मिल सकता है।
  • करियर में शनि के कारण दबाव और चुनौतियां बढ़ सकती हैं। काम में पहचान कम मिलेगी और नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन मेहनत से सुधार संभव है।
  • आर्थिक स्थिति में बृहस्पति के प्रभाव से धन लाभ के अच्छे योग हैं। शेयर, निवेश या सट्टे से फायदा मिल सकता है, लेकिन परिवार से जुड़े खर्च भी बढ़ सकते हैं।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार और समझ बढ़ेगी। रिश्तों में आकर्षण और खुशी बनी रहेगी तथा पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
  • पारिवारिक जीवन में कुल मिलाकर खुशियां रहेंगी, लेकिन शनि के प्रभाव से बच्चों और परिवार से जुड़ी कुछ चिंताएं भी सामने आ सकती हैं।
  • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नींद की कमी, पाचन समस्या और पैरों में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

10 of 13
कभी-कभी कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। - फोटो : amar ujala
धनु मासिक राशिफल 
  • जून 2026 में धनु राशि के लिए राहु तीसरे भाव में और शनि तीसरे भाव में रहने से साहस, मेहनत और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जबकि बृहस्पति आठवें भाव में और केतु नौवें भाव में होने से कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी।
  • करियर में शनि के प्रभाव से आप मेहनत और लगातार प्रयास से आगे बढ़ेंगे। नए प्रोजेक्ट, विदेश से जुड़े काम और प्रमोशन के योग बन सकते हैं, साथ ही कार्यस्थल पर आपकी पहचान भी बढ़ेगी।
  • आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। बृहस्पति के आठवें भाव में होने से खर्चे बढ़ सकते हैं और कभी-कभी कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है, हालांकि राहु से आय में सुधार के संकेत हैं।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझ की कमी और भावनात्मक दूरी आ सकती है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य और संवाद जरूरी रहेगा।
  • पारिवारिक जीवन में मतभेद और आपसी तालमेल की कमी से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए रिश्तों को संभालने के लिए संयम और समझदारी जरूरी होगी।
  • स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है। गले में संक्रमण, मोटापा और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा।

11 of 13
रिश्तों में समझ और धैर्य रखना जरूरी होगा। - फोटो : amar ujala
मकर मासिक राशिफल
  • जून 2026 में राहु दूसरे भाव, केतु आठवें भाव, शनि तीसरे भाव और बृहस्पति छठे भाव में रहेगा। इससे जीवन में मिश्रित और कई जगह चुनौतीपूर्ण परिणाम मिलेंगे।
  • करियर में शनि के तीसरे भाव में होने से मेहनत के आधार पर प्रगति और प्रमोशन के योग बनेंगे, लेकिन राहु-केतु के कारण कुछ बाधाएं और देरी भी हो सकती है।
  • आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं और कभी-कभी लोन लेने की स्थिति बन सकती है, हालांकि शनि से आय में सुधार की संभावना भी है।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव और बहस की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में समझ और धैर्य रखना जरूरी होगा।
  • पारिवारिक जीवन में विवाद और मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन शनि के प्रभाव से धीरे-धीरे स्थिरता और सुधार के संकेत भी मिलेंगे।
  • स्वास्थ्य में पैरों, कंधों और नसों में दर्द की समस्या हो सकती है। बृहस्पति के छठे भाव में होने से छोटी-बड़ी परेशानियां बनी रह सकती हैं।

12 of 13
पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है - फोटो : amar ujala
कुंभ मासिक राशिफल 
  • जून 2026 में राहु पहले भाव में, केतु सातवें भाव में, शनि दूसरे भाव में और बृहस्पति पांचवे भाव में रहेगा। यह स्थिति मिश्रित परिणाम देने वाली रहेगी जिसमें चुनौतियां और अवसर दोनों शामिल होंगे।
  • करियर में शनि के दूसरे भाव में होने से काम का दबाव और मानसिक चिंता बढ़ सकती है। निर्णय लेने में सावधानी जरूरी होगी, वरना तनाव और असुरक्षा महसूस हो सकती है।
  • आर्थिक स्थिति औसत रहेगी। खर्चों में वृद्धि और बचत में कमी संभव है, हालांकि बृहस्पति के कारण कुछ हद तक धन संचय के अवसर भी मिल सकते हैं।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में राहु-केतु के कारण गलतफहमियां और दूरी आ सकती है इसलिए संवाद और धैर्य जरूरी रहेगा।
  • पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन बृहस्पति की कृपा से धीरे-धीरे सुधार और संतुलन संभव है।
  • स्वास्थ्य में आंखों, पैरों, कंधों और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तनाव और थकान से बचना जरूरी होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राहु के प्रभाव से खर्चों और धन हानि की संभावना भी बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
मीन मासिक राशिफल
  • जून 2026 में राहु बारहवें भाव में और केतु छठे भाव में रहेगा, जबकि शनि पहले भाव में और बृहस्पति पांचवे भाव में स्थित होगा, जिससे जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • करियर में शनि के पहले भाव में होने से काम का दबाव और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम और मान्यता कम मिल सकती है, तथा साझेदारी में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
  • आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। बृहस्पति के कारण धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन राहु के प्रभाव से खर्चों और धन हानि की संभावना भी बनी रहेगी।
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां और तनाव संभव हैं, लेकिन बृहस्पति और शुक्र के प्रभाव से रिश्तों में सुधार और आकर्षण भी बना रहेगा।
  • पारिवारिक जीवन में अस्थिरता और तनाव रह सकता है, लेकिन केतु के प्रभाव से समस्याओं से उबरने और समाधान खोजने की क्षमता भी बनी रहेगी।
  • स्वास्थ्य में पैरों, जांघों और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। शनि और राहु के कारण थकान, तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है।

 
 डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें